Smartphone Could Be Expensive To Buy:दिवाली के बाद लोगों की जेब ढिली हो सकती है। भारतीय फोन निर्माता कंपनियां अपने स्मार्टफोन की कीमतों में इजाफा करने का जा रही है। देसी कंपनिया Lava और Ai+ अपने मोबाइल के दाम बढ़ाने वाली है।
बताया जा रहा है कि इन दोनों कंपनी के मोबाइल की कीतम 3000 रुपए तक बढ़ाई जा सकती है। ब्रांड ने कंफर्म किया है कि फोन की कीमत में यह बढ़ोतरी 15 नवंबर से किया जाएगा।
Lava के सस्ते फोन हुए महंगे
Lava ने बयान जारी करते हुए कहा कि मौजूदा इंडस्ट्री के वातावरण और मेमोरी कार्ड की शॉर्टज की वजह से अपने स्मार्टफोन के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। 15 नवंबर 2026 से स्मार्टफोन की कीमत 3000 रुपए बढ़ जाएगी। हालांकि, त्योहार के दौरान लावा के स्मार्टफोन सस्ते में खरीद सकते हैं।
Ai+ के फोन होने वाले हैं महंगा
वहीं, दूसरी तरफ स्वदेशी ब्रांड Ai+ ने भी अपने मोबाइल की कीमत में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। ब्रांड के सभी फोन की कीमत में बढ़ोतरी किया जाएगा। कंपनी ने बयान जारी करते हुए कहा कि इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी के कारण 3000 रुपए की बढोतरी करने का फैसला किया गया है।
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब तेजी से बढ़ी रही मेमोरी की मांग के कारण स्मार्टफोन महंगे हुए है। इससे पहले Apple और Samsung जैसे ब्रांड्स ने अपने स्मार्टफोन की कीमत में 2500 रुपए तक बढ़ाया है। रिपोर्ट के अनुसार एक साल के अंदर स्मार्टफोन 6 फीसदी तक महंगे हुए है।
Also read: 16 अक्टूबर को लॉन्च होगा Tecno Spark 50S 5G, मिलेगा नया कैमरा डिजाइन और दो कलर ऑप्शन