Search KhabarFast

Press ESC to close

किलर लुक में भारत की सड़कों पर दिखेगी Harley Davidson Sprint 440, जानें कीमत और माइलेज

किलर लुक में भारत की सड़कों पर दिखेगी Harley Davidson Sprint 440, जानें कीमत और माइलेज

Harley Davidson Price:कभी अमेरिका की सड़कों पर अपनी भारी-भरकम क्रूजर बाइक्स से रौब जमाने वाली Harley-Davidson अब एक ऐसी मोटरसाइकिल लेकर आई है, जिसकी कहानी भारत से शुरू होती है। नाम है Harley-Davidson Sprint 440। यह हार्ले की सबसे किफायती क्रूजर मोटरसाइकिल है, जिसे कंपनी ने Hero MotoCrop के साथ मिलकर बनाया है।

खास बात ये है कि मेड-इन-इंडिया Sprint 440 का वर्ल्ड डेब्यू होने जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि भारत में तैयार हुई ये मोटरसाइकिल अब दुनिया की सड़कों पर अमेरिकी ब्रांड की नई पहचान होगी। यह बाइक X400 से बिल्कुल अलग डिजाइन और राइडिंग एक्सपीरिएंस के साथ बाजार में उतारी गई है।                

क्रूजर का है शानदार लूक  

लंबा और नीचा डिजाइन, चौड़ा हैंडलबार और आरामदायक सीट इसे एक ट्रेडिशनल क्रूजर बाइलल का कुल देते हैं। कंपनी इसे दुनिया के बाजारों में उतारने की तैयारी कर रही है। बाइक को पहली आज से इटली के मिलान में शुरू होने जा रहे हैं EICMA बाइक शो में दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। वहीं, अमेरिकी में 2027 तक ये बाइक उपलब्ध होगा। Harley-Davidson Sprint 440cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन आरपीएम पर 26.7 bhp की पावर और 4000 आरपीएम पर 38 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। जिसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच भी दिया गया है।  

क्या है गाड़ी की खासियत  

इसके अलावा बाइक में छोटा रियर मडगार्ड, पीछे बैठन वाले के लिए अलग स्टेप्ड सीट और नीचे की तरफ लगाया गया एग्जॉस्ट मिलता है। कुल मिलाकर इसका डिजाइन उन ग्राहकों को ध्यान में रखक बनाया गया है, जो आरामदायक राइंडिग पोजिशन के साथ क्लासिक क्रूजर लुक पसंद करते हैं। Harley-Davidson Sprint 440 में 440cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन 6000 आरपीएम पर 26.7bhp की पावर और 4000 आरपीएम पर 38 Nm टॉर्क जनरेट करता है।  

Also read: सरकार की डील से लग्जरी कारों के दाम धड़ाम, 4 करोड़ तक सस्ती हुई Aston Martin, अब खरीदना हुआ आसान

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली-एनसीआर के बड़े शहर गुरुग्राम को हाईस्पीड कनेक्टिविटी, बन रहे 8 नए एलिवेटेड कॉरिडोर

Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम में ट्रैफिक जाम की समस्या को खत्म करने के लिए 8 बड़े एलिवेटेड कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं। इनके बनने से दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद से लेकर अलवर तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी। सोहना रोड, हीरो होंडा चौक से लेकर राजीव चौक तक ये प्रोजेक्ट तैयार हो रहे हैं

दीया मिर्जा के प्रदूषण-मुक्त दिवाली वाले वीडियो को मिला बॉम्बे HC का सपोर्ट, BMC को दोबारा अपलोड करने का दिया सख्त निर्देश

Dia Mirza Pollution-free Diwali video: बॉम्बे हाई कोर्ट ने बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्ज़ा के एक वीडियो पर कुछ पॉलिटिकल नेताओं के कमेंट्स पर नाराज़गी जताई है। वीडियो में दीया मिर्ज़ा लोगों से दिवाली पर पब्लिक सड़कों पर पटाखे न जलाने की अपील कर रही हैं। हाई कोर्ट ने BMC को वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फिर से अपलोड करने का निर्देश दिया है। सुनवाई के दौरान, जस्टिस गिरीश कुलकर्णी और जस्टिस डॉ. नीला गोखले की बेंच ने कुछ पॉलिटिकल नेताओं के कमेंट्स पर नाराज़गी जताई। कोर्ट ने कहा कि वह इन नेताओं के ऐसे कमेंट्स से परेशान है, और उन्हें याद दिलाया कि भारत एक सेक्युलर देश है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast