Best Petrol SUVs under 10 Lakh: इस दिवाली अगर आप कार लेने वाले हैं तो तो आपको इन बजट फ्रेंडली SUV कारों के बारे में जरूर जानना चाहिए। जिससे की आपको बजट में बेहतर और छूट के साथ कार ख़रीदने के मौके का लाभ उठा सकें। बता दें की आपका बजट 10 लाख रुपये तक का है, तो भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Maruti Suzuki, Tata Motors और Hyundai जैसी दिग्गज कंपनियों के कई बेहतरीन पेट्रोल मॉडल्स मौजूद हैं। ये गाड़ियां न केवल रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बेहद प्रैक्टिकल हैं, बल्कि इनमें दमदार फीचर्स के साथ-साथ शानदार माइलेज भी मिलता है।
Tata Punch में मिलते हैं ये ख़ास छूट और फीचर्स
इनमे सबसे पहला नाम हैं Tata Punch का बता दें की इस दमदार कार में अपडेट के बाद इस SUV को नया स्टाइलिश लुक, ज्यादा फीचर्स और कई पावरट्रेन ऑप्शन्स दिए गए हैं। इस SUV में 1.2-लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है जो 87hp की पावर और 115Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल या AMT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसके अलावा इसमें कंपनी-फिटेड CNG का ऑप्शन भी मिलता है. टाटा की इस लोकप्रिय SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.75 लाख रुपये है, और इसके कई बेहतरीन पेट्रोल वेरिएंट्स 10 लाख रुपये से काफी कम कीमत में आसानी से मिल जाते हैं।
दूसरे नंबर पर Hyundai Exter मौजूद
वहीं दूसरे नंबर पर Hyundai Exter मौजूद हैं। जिसमे 10 लाख रुपये से कम के बजट में कॉम्पैक्ट पेट्रोल SUV चाहने वाले खरीदारों के लिए ये एक बहुत ही सही गाड़ी है। इसमें 1.2-लीटर का कप्पा फोर-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है जो 82hp की पावर और 113.8Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें पांच-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है।
तीसरे नंबर पर Renault Kiger: स्टाइलिश डिजाइन और टर्बो इंजन का मजाइस बजट में एक और बेहतरीन कॉम्पैक्ट SUV Renault Kiger है, जो स्टाइल और स्पेस का बेहतरीन तालमेल पेश करती है। इस कार में 1.0-लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है जो 71hp की पावर देता है, जबकि ज्यादा पावर चाहने वालों के लिए इसमें 99hp वाला टर्बो-पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी मौजूद है। इंजन के हिसाब से इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ही गियरबॉक्स के ऑप्शंस मिलते हैं। भारत में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.81 लाख रुपये है, जिससे बजट का ध्यान रखने वाले ग्राहकों के लिए ये काफी किफायती ऑप्शन है।
Also read: एक रिचार्ज, डबल फायदा! Airtel का फैमिली प्लान दे रहा दोनों को अनलिमिटेड डेटा
Nissan Magnite: कम कीमत में 360-डिग्री कैमरे जैसी खूबियां
Nissan Magnite को Renault Kiger वाले प्लेटफॉर्म पर ही बनाया गया है, लेकिन इसके डिजाइन में काफी अंतर है। ये कार भी 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इसमें मैनुअल, AMT और CVT गियरबॉक्स के ऑप्शन्स दिए गए हैं। इसकी शुरुआती कीमत महज 5.69 लाख रुपये है। इसके चुनिंदा वेरिएंट्स में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इस सेगमेंट में सबसे खास 360-डिग्री कैमरा जैसे शानदार फीचर्स भी मिलते हैं।
Maruti Suzuki Fronx: स्पोर्टी लुक और मारुति का भरोसा
Maruti Suzuki की Fronx भी एक बेहतरीन पसंद हो सकती है, जिसके जल्द ही फेसलिफ्ट अवतार में आने की भी चर्चा है। इसमें 1.2-लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है जो 88hp की पावर और 113Nm का टॉर्क देता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल या AMT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। भारत में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.90 लाख रुपये है और इसके Sigma, Delta और Delta+ वेरिएंट्स 10 लाख के बजट में आसानी से आ जाते हैं। इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और बेहतरीन टचस्क्रीन सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।