Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: SIR में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो न हों परेशान, फॉर्म-6 भरने पर नहीं होगी कार्रवाई

Haryana News: SIR में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो न हों परेशान, फॉर्म-6 भरने पर नहीं होगी कार्रवाई

Haryana News: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने स्पष्ट किया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान यदि किसी मतदाता का नाम प्रारंभिक मतदाता सूची में शामिल नहीं हुआ है तो वह मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकता है। यह प्रावधान सभी पात्र नागरिकों पर लागू होगा  चाहे उनका नाम पहले किसी मतदाता सूची में शामिल रहा हो या नहीं।उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी मतदाता का नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं है तो उसे एसआईआर के दौरान या इसके बाद मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने के लिए नए सिरे से फॉर्म-6 के माध्यम से आवेदन करना होगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पूर्व में मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के बावजूद फॉर्म-6 भरने मात्र से किसी प्रकार की गलत घोषणा या कानूनी कार्रवाई का आधार नहीं बनेगा। इस संबंध में माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा निलोतपल दत्ता एवं अन्य बनाम भारत निर्वाचन आयोग एवं अन्य (W.P. (C) No. 14955/2026, निर्णय दिनांक 14.10.2026) के मामले में भी यही स्थिति स्पष्ट की गई है।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार किसी निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO) द्वारा केवल इस आधार पर जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के तहत कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी कि आवेदक का नाम पहले मतदाता सूची में शामिल था और उसने एसआईआर के दौरान अथवा उसके बाद फॉर्म-6 प्रस्तुत किया है। हालांकि, इसके लिए यह आवश्यक है कि संबंधित मतदाता का नाम किसी अन्य संसदीय व विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में पहले से दर्ज न हो तथा उसके द्वारा की गई घोषणा कानून के अनुरूप हो।

सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस स्पष्टीकरण का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन में किसी प्रकार की भ्रांति या आशंका न रहे और कोई भी पात्र नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवाने से वंचित न रहे। उन्होंने यह भी बताया कि यह स्पष्टीकरण उन सभी पात्र मतदाताओं के लिए महत्वपूर्ण है, जिनका नाम एसआईआर की अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाता है। ऐसे मतदाता अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार आगामी विशेष अभियान अथवा मतदाता सूची के निरंतर अद्यतन के दौरान निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म-6 प्रस्तुत कर सकते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

उत्तर प्रदेश में इन 8 शहरों में बनने जा रहे 5,726 नए फ्लैट, 4 हजार करोड़ का होने जा रहा निवेश

Uttar Pradesh News:दिवाली से पहले उत्तर प्रदेश के रियल एस्टेट सेक्टर के लिए अच्छी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी ने राज्य के आठ जिलों में 8444 करोड़ रुपए के निवेश वाले 17 योजनाओं को हरी झंडी दे दी है। इन योजना के तहत 5,726 से अधिक आवासिय और व्यवसायिक यूनिट विकसित की जाएंगी।

Bihar News: नीतीश कुमार से मिले CM सम्राट चौधरी, बिहार में बाढ़ से लेकर उद्योगों तक पर किया बड़ा ऐलान

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की तथा उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने आदरणीय नीतीश कुमार को बधाई दी और कहा कि आपके द्वारा बिहार के विकास और सुशासन के लिए किए गए कार्यों तथा सपनों को पूरा करने की दिशा में राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम, जानें 5 से 10 नवंबर तक का मौसम

हरियाणा में मौसम का मिजाज फिलहाल शुष्क बना हुआ है। पिछले पांच दिनों से प्रदेश में बारिश की कोई गतिविधि नहीं हुई है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की गति से चलने और रात के तापमान में गिरावट के कारण प्रदेश के कुछ इलाकों में स्मॉग की स्थिति देखने को मिल रही है। कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने 10 नवंबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast