Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम, जानें 5 से 10 नवंबर तक का मौसम

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम, जानें 5 से 10 नवंबर तक का मौसम

 

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज फिलहाल शुष्क बना हुआ है। पिछले पांच दिनों से प्रदेश में बारिश की कोई गतिविधि नहीं हुई है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की गति से चलने और रात के तापमान में गिरावट के कारण प्रदेश के कुछ इलाकों में स्मॉग की स्थिति देखने को मिल रही है। कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने 10 नवंबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।

10 नवंबर तक मौसम रहेगा खुश्क

कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हरियाणा में 10 नवंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। 5 नवंबर को प्रदेश के कुछ इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, जबकि इसके बाद मौसम साफ रहने का अनुमान है।

तापमान में होगा उतार-चढ़ाव

मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है। इसके प्रभाव से रात के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, जबकि दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

सुबह के समय छाएगी हल्की धुंध

प्रदेश के कुछ इलाकों में अलसुबह हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। वहीं, बीते दिनों से वातावरण में नमी के साथ धुआं और धूल के कण मिलने के कारण कुछ स्थानों पर स्मॉग की स्थिति बनी हुई है।

किसानों और आमजन के लिए मौसम अपडेट

कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार फिलहाल प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है। मौसम शुष्क रहने के कारण किसानों और आमजन को आगामी दिनों में भी मौसम की स्थिति पर नजर रखनी चाहिए।

 

 

 

 

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: भागलपुर के 4 स्टेट हाईवे पर लगेगा ऑटोमैटिक टोल सिस्टम, ₹8.87 करोड़ का टेंडर जारी

Bihar News:भागलपुर और आसपास के जिलों को जोड़ने वाले चार प्रमुख स्टेट हाईवे (राज्य उच्च पथ) पर अब टोल वसूली की व्यवस्था पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी होने जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्गों की तर्ज पर अब इन राज्य उच्च पथों पर भी वाहनों को नकद भुगतान के लिए कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा।

Bihar News: अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में ₹2.57 लाख करोड़ के निवेश की तैयारी, 2030 तक 24 GW क्षमता का लक्ष्य

Bihar News:बिहार अब अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश और औद्योगिक विकास की नई संभावनाएं तलाश रहा है। राज्य सरकार ने सौर ऊर्जा, बैटरी स्टोरेज, ग्रीन हाइड्रोजन और अक्षय ऊर्जा विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए बड़ी कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत बिजली उत्पादन, संचरण, वितरण और आधारभूत संरचना सहित विभिन्न क्षेत्रों में कुल 2,57,316 करोड़ रुपये के निवेश की संभावनाएं प्रस्तुत की

Haryana News: हरियाणा में दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग होगा फोरलेन, 5 जिलों के किसानों की जमीन होगी अधिग्रहित; 5983 करोड़ खर्च

Haryana News:हरियाणा के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। दिल्ली से अंबाला तक जाने वाले रेलवे मार्ग को फोरलेन बनाने की योजना तैयार की जा रही है। करीब 197 किलोमीटर लंबे इस रेलमार्ग पर मौजूदा दोहरी रेल लाइन के साथ दो अतिरिक्त लाइनें बिछाई जाएंगी। इस पूरे प्रोजेक्ट पर रेलवे विभाग करीब 5,983 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके लिए हरियाणा के सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast