Shubhman's Watch: देशभर में 28 अगस्त को रक्षाबंधन धूम-धाम से मनाया गया। बहनों ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी। भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल ने भी रक्षाबंधन मनाया। उनकी बहन शहनील ने उन्हें राखी बांधा।
एक तरफ भाई-बहन के इस प्यारे से पल ने सबका दिल जीता। वहीं शुभमन गिल की कलाई पर बंधी घड़ी ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यह घड़ी अपने खास ऑक्टागोनल बेज़ेल और प्रीमियम स्पोर्टी लुक के लिए जानी जाती है। रिपोर्ट्स के अनुसार उस घड़ी की कीमत 65 लाख रुपए से ज्यादा है।
शुभमन गिल के पास असाइनमेंट
गिल भाई-बहन के लिए यह समय करियर के लिहाज से काफी शानदार चल रहा है. एक तरफ शुभमन गिल क्रिकेट के मैदान पर लगातार अपनी चमक बिखेर रहे हैं। शुभमन गिल हाल में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतकर घर लौटे हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में हराया है। उब भारतीय टीम को अफगानिस्तान के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेलने है। जिसमें शुभमन गिल नजर आ सकते हैं।
शुभमन की बहन शहनील रियालिटी शो में व्यस्त
गिल की बहन शहनील अब एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी पहचान बना रही हैं। शहनील फिलहाल करण जौहर के मशहूर रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं। शो में वह एक 'ट्रेटर' का दिलचस्प भूमिका निभा रही है और अपने गेम प्लान व रणनीति से लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। करण जौहर होस्टेड 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 एक जबरदस्त माइंड गेम है। इसमें प्रतिभागी 'इनोसेंट्स' और 'ट्रेटर्स' नाम के दो गुटों में बंटे होते हैं।
Also read: सोनिया गांधी पर लिखी गई किताब भारत में प्रकाशित करने से पब्लिशर क्यों हटा पीछे, जानें क्या है वजह