Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली में दर्दनाक हादसा, आनंद विहार में बिजली के खंभे से करंट लगने से युवक की मौत, परिवार ने जताया हत्या का शक

दिल्ली में दर्दनाक हादसा, आनंद विहार में बिजली के खंभे से करंट लगने से युवक की मौत, परिवार ने जताया हत्या का शक

Delhi News: दिल्ली के आनंद विहार इलाके में बिजली के खंभे की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, युवक सड़क के डिवाइडर पर लगे बिजली के खंभे के संपर्क में आ गया था, जिसके बाद उसे करंट का तेज झटका लगा। मृतक की पहचान संदीप के रूप में हुई है, जो शाहदरा की बिहारी कॉलोनी का रहने वाला था।

पुलिस के अनुसार, संदीप सूरजमल विहार स्थित मेडिकल नर्सिंग केयर में काम करता था। वह 26-27 अगस्त की रात करीब 8 बजे काम खत्म करने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान आनंद विहार थाना क्षेत्र के सोमनाथ मार्ग पर डिवाइडर के पास लगे बिजली के खंभे से कथित तौर पर उसे करंट लग गया। घटना के बाद संदीप खंभे के पास बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। पुलिस को सुबह करीब 7 बजे इसकी सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि संदीप का शरीर खंभे से सटा हुआ था। उसका एक पैर गड्ढे में फंसा था, जबकि हाथ और सिर खंभे पर टिके हुए थे।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

पुलिस ने संदीप को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह बिजली का झटका सामने आई है। शाहदरा के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीना ने बताया कि मामले में आनंद विहार थाने में लापरवाही से संबंधित मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

परिवार ने जताया हत्या का शक

संदीप शाहदरा के विश्वास नगर स्थित बिहारी कॉलोनी में अपनी बुआ के साथ रहता था। युवक की मौत के बाद उसके परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी तक ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे हत्या की पुष्टि या उसका संकेत मिले। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में यह मामला लापरवाही के कारण हुई दुर्घटना प्रतीत हो रहा है।

संबंधित विभागों से मांगी जाएगी जानकारी

पुलिस ने बताया कि बिजली के खंभे और उससे जुड़ी कथित लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान की जा रही है। इस संबंध में संबंधित नगर निगम विभागों को पत्र लिखकर आवश्यक जानकारी मांगी जाएगी। पुलिस ने कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बैंक एफडी, क्रेडिट कार्ड से लेकर एलपीजी के नियमों में एक सितंबर से हो रहा बदलाव, जानें आप पर क्या होगा असर

Rule Changes From September One: अगस्त खत्म होने में दो दिन बाकी रह गए हैं। उसके बाद नया महीना सिंतबर शुरू होगा। सितंबर शुरू होने के साथ ही कई नियमों में बदलाव भी होंगे। जिसका सीधा असर आपकी जेब पर होगा।

अमेरिका के ‘मोटल किंग’ कानजी देसाई की कहानी...जिनसे शुरू हुआ पटेल परिवारों का होटल कारोबार, पर गरीबी में तोड़ा दम

अमेरिका के हाईवे पर बने छोटे-बड़े मोटल और होटल कारोबार में गुजराती परिवारों की मजबूत पकड़ है। खासकर पटेल समुदाय ने इस क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast