Search KhabarFast

Press ESC to close

Neeraj Chopra Injury: नीरज चोपड़ा हुए चोटिल, टखने में लिगामेंट फटा; एशियन गेम्स में नहीं खेलेंगे गोल्डन बॉय

Neeraj Chopra Injury: नीरज चोपड़ा हुए चोटिल, टखने में लिगामेंट फटा; एशियन गेम्स में नहीं खेलेंगे गोल्डन बॉय

Neeraj Chopra Injury: भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी और ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा को चोट के कारण बड़ा झटका लगा है। प्रशिक्षण के दौरान उनके टखने में लिगामेंट फट गया है, जिसके चलते उन्होंने 2026 के बाकी सीजन से हटने का फैसला किया है। इस चोट के कारण नीरज आगामी एशियाई खेलों में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

नीरज ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने प्रशंसकों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लुसाने में सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बाद वह अपनी लय हासिल कर रहे थे, लेकिन इसके तुरंत बाद ट्रेनिंग के दौरान उनके टखने में लिगामेंट फट गया।

डॉक्टर और टीम से सलाह के बाद लिया फैसला

नीरज चोपड़ा ने कहा कि उन्होंने अपने डॉक्टर और टीम से चर्चा करने के बाद इस सीजन के बाकी मुकाबलों में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है। उन्होंने इस चोट को निराशाजनक बताया, खासकर इसलिए क्योंकि उन्हें लग रहा था कि वह धीरे-धीरे अपनी पुरानी लय में लौट रहे हैं। हालांकि, नीरज ने साफ किया कि अब उनका पूरा ध्यान चोट से अच्छी तरह उबरने और मजबूत वापसी करने पर रहेगा। उन्होंने प्रशंसकों के प्यार और समर्थन के लिए आभार भी जताया।

लुसाने में हासिल किया था सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

चोट से पहले नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 88.05 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। वह स्वर्ण पदक से महज 9 सेंटीमीटर दूर रह गए। श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे ने 88.14 मीटर के प्रयास के साथ प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। लुसाने का प्रदर्शन नीरज के लिए खास था, क्योंकि इससे पहले 2026 में वह अपनी सर्वश्रेष्ठ लय हासिल करने के लिए संघर्ष करते नजर आए थे।

2026 में दो प्रतियोगिताओं में भी नहीं पार कर पाए थे 86 मीटर

लुसाने डायमंड लीग से पहले नीरज ने 2026 में दो प्रमुख प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था। दोहा डायमंड लीग में वह चौथे स्थान पर रहे थे, जबकि राष्ट्रमंडल खेलों में उन्हें दूसरा स्थान मिला था। इन दोनों प्रतियोगिताओं में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 86 मीटर से कम रहा था। लुसाने में 88.05 मीटर का थ्रो करके नीरज ने फॉर्म में वापसी के संकेत दिए थे, लेकिन चोट ने उनके अभियान पर ब्रेक लगा दिया।

एशियाई खेलों में भारत को बड़ा झटका

नीरज चोपड़ा का एशियाई खेलों से बाहर होना भारतीय एथलेटिक्स टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वह भारत के सबसे बड़े और सफल खेल सितारों में शामिल हैं। उनकी गैरमौजूदगी से भाला फेंक स्पर्धा में भारत की चुनौती कमजोर होगी।

2021 में नीरज ने जीता था स्वर्ण पदक

नीरज ने 2021 टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। इसके बाद उन्होंने 2024 पेरिस ओलंपिक में रजत पदक हासिल किया। वह विश्व स्तर पर भारत के सबसे प्रमुख ट्रैक एंड फील्ड एथलीटों में से एक हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

रोनाल्डो का जलवा बरकरार! 41 की उम्र में दागा 978वां गोल, Al Nassr ने दर्ज की धमाकेदार जीत

Cristiano Ronaldo: सऊदी प्रो लीग (SPL) में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के निर्णायक गोल की बदौलत अल नासर ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को अल तावौन को 2-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ अल नासर ने सीजन में लगातार चौथी जीत दर्ज की और लीग तालिका में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा।

वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 3 ओवर में झटके 2 विकेट; बोले- मैं विकेट लेने वाला हूं

15 साल के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले दलीप ट्रॉफी मुकाबले में बल्ले से भले ही निराश किया हो, लेकिन गेंद से उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। बेंगलुरु में ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच खेले गए मुकाबले में ईस्ट जोन ने पारी और 210 रन से बड़ी जीत दर्ज की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast