Search KhabarFast

Press ESC to close

शोएब अख्तर ने बताया है कौन तोड़ सकता है उनका 161 की रफ्तार से फेंकी गई गेंद का रिकॉर्ड, बॉलर का नाम सुन होगा आशर्चय

शोएब अख्तर ने बताया है कौन तोड़ सकता है उनका 161 की रफ्तार से फेंकी गई गेंद का रिकॉर्ड, बॉलर का नाम सुन होगा आशर्चय

Sohaib Akhtar On Bowling Record: क्रिकेट के मैदान पर रोज नए रिकॉर्ड बनते हैं और टूटते हैं लेकिन, आज तक एक रिकॉर्ड कायम है तो टूट नहीं सका है। वह है पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर द्वारा फेंकी गई 161 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी गई गेंद।

अब शोएब अख्तर ने खुद उस खिलाड़ी का नाम बताया जो उनका रिकॉर्ड तोड़ सकता है। शोएब अख्तर ने ना ही बुमराह, रबाडा या किसी हफफनमौला गेंदबाज का नाम बताया। बल्कि उन्होंने नए-नवेले भारतीय गेंदबाज पर भरोसा जताया कि वह उनका रिकॉर्ड तोड़ सकता है।

शोएब अख्तर ने किस पर जताया भरोसा  

एक इंटरव्यू के दौरान शोएब अख्तर से सवाल किया गया कि कोई गेंदबाज है जो उनके तेज गेंद के रिकॉर्ड को तोड़ सकता है। इस पर शोएब अख्तर ने कहा कि किसी के लिए 160 की स्पीड की बाधा तोड़ते हुए देखना या एकदम असली तेज गेंदबाजी देखना लगना नामुमकिन है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि भारतीय गेंदबाज मयंक यादव रिकॉर्ड तोड़ देंगे लेकिन, 10 से 15 सालों तक उस रफ्तार से गेंदबाजी करना आसान नहीं होगा। शोएब अख्तर ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि कोई गेदबाज यह रिकॉर्ड तोड़े, मुझे खुशी होगी लेकिन, यहां तक पहुंचना नामुमकिन लग रहा है।

सबसे तेज गेंद फेंकने वाले बॉलर  

शोएब अख्तर के बाद दूसरे नंबर पर शॉन टेट हैं। ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने अपनी गति से सबको चौंका दिया था। उन्होंने 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ 161.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करके शोएब अख्तर के करीब पहुंच गए थे लेकिन, वह रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के ही पूर्व तेज गेंदबाज ने 2005 में 161.1 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की थी। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के मिचले स्टॉर्क ने साल 2015 में मिचेल स्टॉर्क ने 160.4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की थी। उन्होंने                                

Also read: Ind vs NZ: अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, T20I में 150 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अश्विन नंबर-5 पर, कुंबले-भज्जी टॉप-10 से बाहर! ICC की बेस्ट स्पिनर्स लिस्ट में मचा बवाल, देखें कौन है नंबर-1

Cricket Rankings: क्रिकेट में जब भी सर्वकालिक महान खिलाड़ी की बात आती है, तो ICC रेटिंग सबसे बड़ा पैमाना होती है। ICC ने परफॉर्मेंस के लिए 1000 रेटिंग प्वाइंट्स को मानक बनाया है। बल्लेबाजी में टेस्ट इतिहास के 149 साल में यह कारनामा सिर्फ सर डॉन ब्रैडमैन ही कर पाए हैं। तेज गेंदबाजों में आज तक कोई भी 1000 प्वाइंट्स तक नहीं पहुंच पाया है।

Pak vs SL: पाकिस्तान का ऐतिहासिक रन चेज, 326 रन बनाकर भारत के 24 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी

Pakistan vs Sri Lanka Final: पाकिस्तान ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए ट्राई-नेशन सीरीज के फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में फखर जमान की शानदार शतकीय पारी के दम पर पाकिस्तान ने 326 रन का लक्ष्य हासिल किया। पाकिस्तान ने तीन विकेट और नौ गेंद शेष रहते मुकाबला जीत लिया। इस जीत के साथ ही फाइनल में कई बड़े रिकॉर्ड भी बने।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast