Cricket Rankings: क्रिकेट में जब भी सर्वकालिक महान खिलाड़ी की बात आती है, तो ICC रेटिंग सबसे बड़ा पैमाना होती है। ICC ने परफॉर्मेंस के लिए 1000 रेटिंग प्वाइंट्स को मानक बनाया है। बल्लेबाजी में टेस्ट इतिहास के 149 साल में यह कारनामा सिर्फ सर डॉन ब्रैडमैन ही कर पाए हैं। तेज गेंदबाजों में आज तक कोई भी 1000 प्वाइंट्स तक नहीं पहुंच पाया है। स्पिनर्स की बात करें तो इतिहास में चुनिंदा ही बॉलर हैं जिन्होंने 900 प्वाइंट्स का आंकड़ा छुआ है। इसी लिस्ट के आधार पर ICC के टॉप-10 स्पिनर्स तय किए गए हैं। इस लिस्ट में भारत के सिर्फ दो स्पिनर जगह बना पाए हैं।
करियर की पीक पर शानदार रेटिंग हासिल
नंबर-5 पर रविचंद्रन अश्विन हैं, जिन्होंने अपने करियर की पीक पर शानदार रेटिंग हासिल की। वहीं नंबर-9 पर रवींद्र जडेजा हैं। हैरानी की बात ये है कि टेस्ट इतिहास के चौथे सबसे सफल स्पिनर अनिल कुंबले और टर्बनेटर हरभजन सिंह इस टॉप-10 लिस्ट में जगह नहीं बना पाए। इसकी वजह है कि दोनों कभी करियर में 900 रेटिंग प्वाइंट्स के आसपास भी नहीं पहुंच सके। जबकि शेन वॉर्न ने इस लिस्ट में नंबर-4 पर जगह बनाई है। तो चलिए जानते हैं 149 साल के टेस्ट इतिहास में ICC की ऑल-टाइम टॉप-10 स्पिनर्स की पूरी लिस्ट कौन सी है और नंबर-1 पर कौन सा दिग्गज काबिज है।
Also read: Pak vs SL: पाकिस्तान का ऐतिहासिक रन चेज, 326 रन बनाकर भारत के 24 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी
ऑल-टाइम टॉप-10 स्पिनर्स की पूरी लिस्ट
लिस्ट में सबसे ऊपर नाम हैं मुथैया मुरलीधरन, बता दें की आईसीसी की सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ टेस्ट रैंकिंग में सर्वोच्च रेटिंग वाले स्पिनर श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन हैं। और उनके विकेटों की संख्या बेजोड़ है। 800 विकेटों के साथ वह टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वही दूसरे पायदान पर टोनी लॉक का नाम हैं। इसके साथ ही तीसरे नंबर पर डेरेक अंडरवुड मौजूद हैं। चौथे नंबर पर महान गेंदबाजों में शुमार शेन वार्न हैं। वह 145 टेस्ट में 708 विकेटों के साथ वह इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने रहे। इसमें 37 बार पांच विकेट और 10 बार दस विकेट शामिल हैं। वहीं गर पांचवें पायदान पर नजर डाले तो आर अश्विन हैं 21वीं सदी में एक दशक से अधिक समय तक भारत आने वाली टीमों के लिए सबसे कठिन स्थलों में से एक बन गया और उस दबदबे के केंद्र में रविचंद्रन अश्विन थे. तेज ऑफ-स्पिन को चतुराई भरी विविधताओं के साथ मिलाते हुए उन्होंने जल्दी ही खुद को आधुनिक युग के भारत के सबसे प्रभावशाली स्पिनर के रूप में स्थापित कर लिया। छठे नंबर पर क्लेरी ग्रिमेट, सातवें पर बिल जॉनस्टन और आठवें पर बिल ओ' रेली इसके अलावा नवें नंबर पर रवींद्र जडेजा हैं। 330 टेस्ट विकेट और 15 बार पांच विकेट लेने के साथ उन्होंने तेजी से दुनिया के कुलीन खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाई है। वहीं टॉप टेन में अंतिम पायदान पर जिम लेकर हैं।