Search KhabarFast

Press ESC to close

‘कांटा लगा’ गर्ल शेफाली जरीवाला की अंतिम घड़ियां, जानें आखिर किस गलती की वजह से गई जान?

‘कांटा लगा’ गर्ल शेफाली जरीवाला की अंतिम घड़ियां, जानें आखिर किस गलती की वजह से गई जान?

Shefali Jariwala Final Hours Before Death: 42 साल की एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला, जिन्हें ‘कांटा लगा’ गर्ल के नाम से भी जाना जाता है, का 27 जून, 2025 को निधन हो गया। उस दिन शेफाली ने मुंबई स्थित अपने घर पर सत्यनारायण पूजा के लिए व्रत रखा था। उपवास के बावजूद, उन्होंने अपनी नियमित एंटी-एजिंग दवाएं और ग्लूटाथियोन इंजेक्शन लिया। पुलिस के अनुसार, वह मल्टीविटामिन और कोलेजन सप्लीमेंट्स भी ले रही थीं। रात करीब 10:30 बजे वह घर पर अचानक बेहोश हो गईं। उनके पति पराग त्यागी और तीन अन्य लोग उन्हें तुरंत अंधेरी पश्चिम के  बेलेव्यू अस्पताल ले गए थे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने शेफाली के परिवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल ले जाने की सलाह दी थी।

पोस्टमार्टम और जांच जारी

28 जून को कूपर अस्पताल में शेफाली का पोस्टमार्टम पांच डॉक्टरों की टीम ने किया, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई। प्रारंभिक जांच में सेल्फ-मेडिकेशन के कारण कार्डियक अरेस्ट को मौत का कारण माना जा रहा है। विसरा को फोरेंसिक जांच के लिए कलिना की FSL लैब भेजा गया है, जिसके परिणाम 50-90 दिनों में आने की उम्मीद है। अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट दो-तीन दिनों में मिल सकती है। अम्बोली पुलिस ने इस मामले को एक्सीडेंटल डेथ के रूप में दर्ज किया है और पराग, परिवार, कर्मचारियों व दोस्तों के बयान लिए गए हैं। अभी तक कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं पाई गई है।

28 जून को मुंबई में हुई अंतिम विदाई

शेफाली का अंतिम संस्कार 28 जून को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट पर हिंदू रीति-रिवाजों के साथ हुआ। उनके पति पराग, पिता और भाई ने अंतिम संस्कार किया, जहां पराग भावुक हो गए। कई टीवी हस्तियां, जिनमें आरती सिंह, माहिरा शर्मा और रश्मि देसाई शामिल थीं, शेफाली को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। उनके निधन ने मनोरंजन जगत को स्तब्ध कर दिया, और प्रशंसक उनकी आखिरी यात्रा को याद कर रहे हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bigg Boss 20: 'म्यूट बटन क्या होता है... तू है कौन?' काजी तौकीर से भिड़ीं रीति तिवारी, इंटरनेट पर जमकर हुई ट्रोल मनोज तिवारी की बेटी

Rhiti Tiwari-Qazi Touqeer Clashes: बिग बॉस के घर में एक नया विवाद खड़ा हो गया है, जिस वजह से मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में रीति तिवारी और काज़ी तौकीर के बीच तीखी बहस देखने को मिली। यह विवाद काज़ी के बीमारी के नाटक करने को लेकर शुरू हो हुआ। काज़ी से इस नाटक के बारे में सवाल-जबाव किए जा रहे थे।

iPhone 18 की जबरदस्त दीवानगी पर सोनू सूद का मजाकिया अंदाज वायरल, लोगों को सलाह देते हुए बोले - नया फोन, नई EMI, लेकिन बिल...

Sonu Sood on iPhone 18 Massive Craze: Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भारत में आज 19 सिंतबर शुक्रवार से बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। इस दौरान Apple के स्टोर के बाहर लंबी कतारें देखने को मिली। कई ग्राहक तो बीती रात से ही स्टोर के बाहर खड़े थे।

Rani Mukerji Mother Death: रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 75 साल की थीं। परिवार ने एक बयान जारी कर उनके निधन की जानकारी दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast