Search KhabarFast

Press ESC to close

Bigg Boss 20: 'म्यूट बटन क्या होता है... तू है कौन?' काजी तौकीर से भिड़ीं रीति तिवारी, इंटरनेट पर जमकर हुई ट्रोल मनोज तिवारी की बेटी

Bigg Boss 20: 'म्यूट बटन क्या होता है... तू है कौन?' काजी तौकीर से भिड़ीं रीति तिवारी, इंटरनेट पर जमकर हुई ट्रोल मनोज तिवारी की बेटी

Rhiti Tiwari-Qazi Touqeer Clashes: बिग बॉस के घर में एक नया विवाद खड़ा हो गया है, जिस वजह से मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में रीति तिवारी और काज़ी तौकीर के बीच तीखी बहस देखने को मिली। यह विवाद काज़ी के बीमारी के नाटक करने को लेकर शुरू हो हुआ। काज़ी से इस नाटक के बारे में सवाल-जबाव किए जा रहे थे। लेकिन  बहस जल्द ही व्यक्तिगत हो गई और रीति ने काज़ी पर तीखे हमले किए, जिससे सोशल मीडिया पर कई दर्शकों ने नाराज़गी जताई।  

काज़ी तौकीर और रीति तिवारी के बीच तीखी बहस

बता दें, एपिसोड की शुरुआत में शो के होस्ट सलमान खान ने वीकेंड का वार में उन्होंने सभी घरवालों को बताया कि काजी तौकीर बीमार नहीं हैं, वो बस बीमार होने की एक्टिंग कर रहे थे। सलमान ने स घटना को लेकर काज़ी को फटकारा और सवाल किया। जबकि अन्य प्रतियोगियों ने काज़ी से कहा कि वे वास्तव में उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं। यहां तक सबकुछ ठीक चल रहा है, लेकिन फिर रीति के सवालों की एंट्री हुई। बहस के दौरान, रीति ने काज़ी के मशहूर डायलॉग 'मैं एक रॉकस्टार हूं बेबी', का मज़ाक उड़ाते हुए कहा 'मैं एक धोखेबाज हूं बेबी।' उन्होंने उन्हें 'नकली बाबा' और 'घिनौना' भी कहा।  

काज़ी ने उनकी टिप्पणियों पर आपत्ति जताई और उनसे कहा कि वे उन्हें गाली न दें। इसके बाद रीति ने जवाब दिया 'तुम कौन हो? मेरा म्यूट बटन क्यों दबा रहे हो? क्या मैं तुम्हारे पिता की नौकरानी हूँ? क्या तुम मुझे जानते नहीं? किससे बात कर रहे हो?' इस बहस के दौरान काज़ी शांत रहे और रीति से कहा कि वह उनके पिता को इस मामले में न घसीटे। रीति ने बाद में अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी।

Also read: iPhone 18 की जबरदस्त दीवानगी पर सोनू सूद का मजाकिया अंदाज वायरल, लोगों को सलाह देते हुए बोले - नया फोन, नई EMI, लेकिन बिल...

सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़

यह विवाद जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और कई दर्शकों ने बहस के दौरान रीति की भाषा और व्यवहार की आलोचना की। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'उसे वाकई म्यूट बटन की जरूरत है।' एक अन्य ने लिखा था 'उसे अभी बहुत शर्म आ रही होगी। उसकी भाषा और हावभाव से पता चलता है कि वह किस तरह की इंसान है। इतना हंगामा करने की जरूरत नहीं थी।' एक तीसरे दर्शक ने लिखा 'आखिरकार एपिसोड देख लिया। यार, इस रीति को क्या हो गया है? कल उसका व्यवहार बिल्कुल घिनौना था!!'

इस बीच, काज़ी बिग बॉस 20 के घर में अपने चुटकुलों और अन्य प्रतियोगियों के साथ बातचीत से सबका ध्यान खींच रहे हैं।
शो में अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए रीति को विभिन्न प्रतियोगियों के साथ संबंध बनाने की कोशिश करते हुए भी देखा गया है। पिछले वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान ने उनसे अपने व्यक्तित्व को और अधिक दिखाने के लिए कहा था और यह भी बताया था कि वह और उनके पिता अलग-अलग व्यक्ति हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सगाई के 6 महीने बाद अलग हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट; लिखा - हमारे रास्ते साथ नहीं...

Prithvi Shaw-Aakriti Agarwal Breakup: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से जुड़ा एक बड़ा अपड़ेट सामने आया है। 08 मार्च 2026 को उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल ने सगाई की थी, जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे है थे कि दोनों जल्द-ही शादी के बंधन बंध जाएंगे। लेकिन उससे पहले ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।

iPhone 18 की जबरदस्त दीवानगी पर सोनू सूद का मजाकिया अंदाज वायरल, लोगों को सलाह देते हुए बोले - नया फोन, नई EMI, लेकिन बिल...

Sonu Sood on iPhone 18 Massive Craze: Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भारत में आज 19 सिंतबर शुक्रवार से बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। इस दौरान Apple के स्टोर के बाहर लंबी कतारें देखने को मिली। कई ग्राहक तो बीती रात से ही स्टोर के बाहर खड़े थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast