Search KhabarFast

Press ESC to close

Rani Mukerji Mother Death: रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Rani Mukerji Mother Death: रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Rani Mukerji Mother Death: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 75 साल की थीं। परिवार ने एक बयान जारी कर उनके निधन की जानकारी दी। कृष्णा मुखर्जी के निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि भारी मन से कृष्णा मुखर्जी के निधन की जानकारी साझा की जा रही है। परिवार ने इस मुश्किल समय में लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की है। परिवार ने कहा कि इस दुख की घड़ी में मिल रहे प्यार, प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए वे सभी के आभारी हैं। साथ ही परिवार ने लोगों से शोक के इस समय में उन्हें निजी तौर पर समय देने का अनुरोध किया है।

मां से बेहद खास रिश्ता था रानी का

रानी मुखर्जी कई मौकों पर अपनी मां कृष्णा के साथ अपने बेहद करीबी रिश्ते के बारे में बात कर चुकी हैं। रानी के लिए उनकी मां सिर्फ परिवार का हिस्सा नहीं थीं, बल्कि उनके जीवन और करियर में प्रेरणा का भी बड़ा स्रोत रही थीं। रानी ने अपनी फिल्म ‘Mrs. Chatterjee vs Norway’ में एक बंगाली मां का किरदार निभाया था। इस फिल्म में वह अपने बच्चों को वापस पाने के लिए संघर्ष करती नजर आई थीं। रानी ने बताया था कि इस किरदार को निभाने में उनकी मां से मिली सीख और अनुभव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

फिल्म के किरदार में मां की झलक

2023 में फिल्म के प्रमोशन के दौरान रानी ने बताया था कि उन्होंने फिल्म की वास्तविक कहानी से जुड़े संदर्भों को समझने के लिए कई चीजें देखी थीं। हालांकि, किरदार को अपने तरीके से निभाने के लिए उन्होंने अपनी मां के व्यक्तित्व से भी काफी प्रेरणा ली। रानी के मुताबिक, उनकी मां बेहद पारंपरिक बंगाली महिला थीं। बच्चों को हाथ से खाना खिलाना, माथे पर टीका लगाना और परिवार की देखभाल करना जैसे छोटे-छोटे अनुभव रानी के लिए काफी खास थे। उन्होंने कहा था कि इस किरदार के लिए उन्हें अपनी मां से ताकत और प्रेरणा मिली।

कृष्णा मुखर्जी थीं प्लेबैक सिंगर

कृष्णा मुखर्जी खुद भी कला और सिनेमा की दुनिया से जुड़ी हुई थीं। वह पूर्व प्लेबैक सिंगर थीं। उनकी शादी फिल्ममेकर राम मुखर्जी से हुई थी। राम मुखर्जी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता-निर्देशक थे और उन्होंने फिलमालया स्टूडियो की स्थापना में भी भूमिका निभाई थी। राम मुखर्जी का निधन वर्ष 2017 में हुआ था। अब कृष्णा मुखर्जी के निधन से रानी मुखर्जी और उनके परिवार को बड़ा व्यक्तिगत नुकसान हुआ है। परिवार ने फिलहाल लोगों से उनकी निजता बनाए रखने की अपील की है।

Also read: Bigg Boss 20: 'म्यूट बटन क्या होता है... तू है कौन?' काजी तौकीर से भिड़ीं रीति तिवारी, इंटरनेट पर जमकर हुई ट्रोल मनोज तिवारी की बेटी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bigg Boss 20: 'म्यूट बटन क्या होता है... तू है कौन?' काजी तौकीर से भिड़ीं रीति तिवारी, इंटरनेट पर जमकर हुई ट्रोल मनोज तिवारी की बेटी

Rhiti Tiwari-Qazi Touqeer Clashes: बिग बॉस के घर में एक नया विवाद खड़ा हो गया है, जिस वजह से मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में रीति तिवारी और काज़ी तौकीर के बीच तीखी बहस देखने को मिली। यह विवाद काज़ी के बीमारी के नाटक करने को लेकर शुरू हो हुआ। काज़ी से इस नाटक के बारे में सवाल-जबाव किए जा रहे थे।

iPhone 18 की जबरदस्त दीवानगी पर सोनू सूद का मजाकिया अंदाज वायरल, लोगों को सलाह देते हुए बोले - नया फोन, नई EMI, लेकिन बिल...

Sonu Sood on iPhone 18 Massive Craze: Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भारत में आज 19 सिंतबर शुक्रवार से बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। इस दौरान Apple के स्टोर के बाहर लंबी कतारें देखने को मिली। कई ग्राहक तो बीती रात से ही स्टोर के बाहर खड़े थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast