CM Dhami on Rahul Gandhi Statement: हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माता और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर कथित तौर पर टिप्पणी की थी। जिसके बाद से ये मुद्दा राजनीतिक स्तर गरमा गया। कई नेताओं ने राहुल गांधी के इस व्यवहार की कड़ी की। वहीं, अब इस मामले में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी बयान सामने आया है। CM धामी ने कांग्रेस नेता की इस तरह की टिप्पणियों को निम्न स्तर की राजनीति करार दिया। उन्होंने कहा कि ये राजनीतिक मर्यादा की सभी सीमाओं को पार करना है।
CM धामी ने कहा कि अजीत डोभाल देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तित्व हैं और उत्तराखंड का गौरव हैं, उनका अपमान पूरे प्रदेश और देश का अपमान है। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पर दलित राजनीति को लेकर झूठा नैरेटिव गढ़ने और वोट बैंक के लिए भ्रम फैलाने का भी आरोप लगाया।
Also read: Uttrakhand News:SC-ST एक्ट के लंबित मामलों पर CM धामी सख्त, समयबद्ध निस्तारण और राहत भुगतान के दिए निर्देश
राहुल गांधी की टिप्पणियों पर CM धामी का जवाब
कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माता को लेकर कथित तौर पर टिपण्णी की थी। इस पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप अपनी जगह है, लेकिन प्रधानमंत्री की स्वर्गीय माता के संबंध में अमर्यादित शब्दों का प्रयोग और उस पर हंसना स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसा किसी भी सभ्य समाज में नहीं होता। धामी ने आगे कहा कि इस तरह का अपमान अस्वीकार्य है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री धामी ने राहुल गांधी द्वारा अजीत डोभाल को लेकर की गई टिपण्णियों का भी करारा जवाब दिया है। CM धामी ने अजीत डोभाल को उत्तराखंड का लाल बताया और कहा कि वह देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तित्व हैं। इस तरह उनका अपमान यानी पूरे प्रदेश और पूरे देश का अपमान है। राहुल गांधी की सेना से जुड़ी पिछली टिपण्णियों पर धामी ने कहा कि कांग्रेस नेता की ये आदत-सी हो गई है कि वह समय-समय पर सेना और उससे जुड़े लोगों का अपमान करते रहते हैं।
क्या है पूरा मामला?
बता दें, धामी का यह बयान राहुल गांधी के इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के बाद आया। जिस पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कड़ा विरोध जताया है। दरअसल, कार्यक्रम में एक स्टैंड-अप कॉमेडियन द्वारा प्रधानमंत्री की नकल उड़ाए जाने और राहुल गांधी के हंसने को भाजपा ने पीएम की दिवंगत माता का उपहास बताया। साथ ही राहुल गांधी ने NSA डोभाल पर फोन टैपिंग और संचार नियंत्रण का आरोप लगाया था। राहुल ने दावा किया कि अजीत डोभाल के पास देश के टेलीफोन, व्हाट्सएप-फेसबुक जैसे संचार माध्यमों का पूरा कंट्रोल है। इसी के जरिए सारी जानकारी PM मोदी और अमित शाह तक पहुंचाई जाती हैं।