Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: जींद बाईपास चौक को मिलेगी जाम से राहत, 91.97 करोड़ से बनेगा फ्लाईओवर

Haryana News: जींद बाईपास चौक को मिलेगी जाम से राहत, 91.97 करोड़ से बनेगा फ्लाईओवर

Haryana News: हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश सरकार सड़क एवं परिवहन ढांचे को लगातार मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य प्रमुख मार्गों पर यातायात को सुगम बनाना, जाम की समस्या को कम करना और आमजन को सुरक्षित एवं बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध करवाना है। इसी उद्देश्य के तहत रोहतक के जींद बाईपास चौक पर एप्रोच सहित फ्लाईओवर के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

गंगवा ने बताया कि हरियाणा राज्य सड़क एवं पुल विकास निगम  (एचएसआरडीसी) द्वारा प्रस्तावित इस परियोजना के लिए 91.97 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। परियोजना को एनसीआरपीबी ऋण सहायता योजना के तहत एचएसआरडीसी द्वारा क्रियान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जींद बाईपास चौक रोहतक का एक प्रमुख यातायात जंक्शन है। यहां से जींद, नरवाना, पानीपत और हिसार की ओर जाने वाले यातायात के साथ-साथ रोहतक के दक्षिणी बाईपास और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का यातायात भी गुजरता है। बढ़ते शहरीकरण और यातायात के कारण इस चौक पर विशेषकर पीक आवर्स में वाहनों का दबाव बढ़ रहा है।

लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि इस मार्ग पर प्रतिदिन लगभग 10,000 से 12,000 पीसीयू का यातायात रहता है। इसमें कार, बस, ट्रक, ट्रैक्टर और दोपहिया वाहनों सहित विभिन्न प्रकार का मिश्रित यातायात शामिल है। चौक पर वाहनों की क्रॉसिंग और टर्निंग के कारण यातायात प्रभावित होता है, जिससे यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित फ्लाईओवर से जींद बाईपास चौक पर यातायात का प्रवाह बेहतर होगा और वाहनों की क्रॉसिंग एवं टर्निंग से उत्पन्न होने वाले टकराव के बिंदुओं को कम किया जा सकेगा। इससे जाम और यात्रा में होने वाली देरी को कम करने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

 गंगवा ने कहा कि प्रदेश के प्रमुख शहरों और मार्गों की बढ़ती यातायात आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सड़क परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि लोगों को बेहतर सड़क सुविधा के साथ-साथ सुरक्षित और सुगम आवागमन उपलब्ध हो।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: अजीत डोभाल और PM मोदी की मां पर टिप्पणी कर राहुल गांधी घिरे, CM धामी ने बताया मर्यादा का उल्लंघन

CM Dhami on Rahul Gandhi Statement: हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माता और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर कथित तौर पर टिप्पणी की थी। जिसके बाद से ये मुद्दा राजनीतिक स्तर गरमा गया। कई नेताओं ने राहुल गांधी के इस व्यवहार की कड़ी की। वहीं, अब इस मामले में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी बयान सामने आया है।

Uttarakhand News: डीडीहाट से सहसपुर तक सड़क और पुलिया निर्माण...CM धामी ने कई विकास कार्यों के लिए ₹12.26 करोड़ की दी मंजूरी

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर के वार्ड संख्या-86, सेवलाकलां के संसारी माता मंदिर के जीर्णाेद्धार का अवशेष कार्य किये जाने हेतु ₹49.95 लाख तथा जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में माँ पूर्णागिरी मेला क्षेत्र का अनुरक्षण, विश्राम शेड एवं पुलिया निर्माण किये जाने हेतु ₹77.22 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast