Search KhabarFast

Press ESC to close

DELHI NEWS: जेल के अंदर कैदी पर धारदार हथियार से हमला, अस्पताल में मौत

DELHI NEWS: जेल के अंदर कैदी पर धारदार हथियार से हमला, अस्पताल में मौत

Rohini Jail Murder: राजधानी दिल्ली की रोहिणी जेल के अंदर हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सेंट्रल जेल नंबर-10 में बंद एक विचाराधीन कैदी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया गंभीर रूप से घायल कैदी को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी मृतक की पहचान 31 वर्षीय प्रदीप उर्फ मोहिंदर के तौर पर हुई है प्रदीप आर्म्स एक्ट के मामले में न्यायिक हिरासत में था और जेल की बैरक नंबर-203 में बंद था।    

जानकारी के मुताबिक, जेल के अंदर ही दो साथी कैदियों ने प्रदीप पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उसकी गर्दन पर गंभीर चोट आई घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और घायल कैदी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया सबसे बड़ा सवाल यह है कि जेल के अंदर आखिर धारदार हथियार पहुंचा कैसे और किन परिस्थितियों में कैदी पर हमला हुआ।

फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। हत्या की वजह क्या थी, हमले में कौन-कौन शामिल था और वारदात के पीछे कोई पुरानी रंजिश थी या नहीं इन तमाम पहलुओं की जांच की जा रही है। रोहिणी जेल के अंदर हुई इस वारदात ने एक बार फिर जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Crime: कालकाजी मंदिर के पीछे नाबालिग से गैंगरेप, खुद को पुलिसकर्मी बताकर धमकाया

Delhi Crime: दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में स्थित एक पार्क क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया। घटना के संबंध में दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया। लड़की के साथ तीन लड़कों ने दरिंदगी की।

10 रुपये के छुट्टे पर हुआ झगड़ा, ऑटो चालक को पीट-पीटकर मार डाला

Crime News: हैदराबाद के राजेंद्रनगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के वट्टापल्ली में 10 रुपये के छुट्टे को लेकर हुए विवाद के बाद एक ऑटो चालक की कथित तौर पर कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के तुरंत बाद पुलिस और स्थानीय AIMIM नेता मौके पर पहुंचे। मामला दर्ज कर जांच जारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast