Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam 23 Sep: मानसून की विदाई से पहले झमाझम बरसेंगे बादल, UP-बिहार समेत इन राज्यों के लिए अलर्ट; IMD से जानें कल का मौसम

Kal Ka Mausam 23 Sep: मानसून की विदाई से पहले झमाझम बरसेंगे बादल, UP-बिहार समेत इन राज्यों के लिए अलर्ट; IMD से जानें कल का मौसम

23 September Ka Mausam: देशभर से मानसून की विदाई होने वाली है। लेकिन उससे पहले ही बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया डिप्रेशन बन चुका है। जिस वजह से भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लगातार देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर रहा है। ये अलर्ट कल 23 सितंबर 2026 बुधवार के लिए भी जारी किया है। IMD के ताजा अपडेट की मानें तो देश के लगभग 17 राज्यों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश और कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। तो चलिए देशभर के मौसम के बारे में जानते है।

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, कर्नाटक, झारखंड, केरल, कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।

Also read: 8th Pay Commission: देरी से बढ़ सकता है कर्मचारियों का एरियर, फिटमेंट फैक्टर से तय होगी रकम; मिलेंगे 18 लाख रुपये

दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम?

IMD ने बताया कि देश की राजधानी दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। इस दौरान बारिस की संभावना नहीं है। हालांकि, अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। हवा की स्पीड 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।

उत्तर प्रदेश में कल का मौसम

IMD ने उत्तर प्रदेश के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया जैसे कई जिलों में बारिश संभव है। MD ने बताया है कि राज्य के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में गरज-चमक के साथ बादल बरसेंगे। ये सिलसिल 27 सितंबर तक जारी रहेगा।

उत्तराखंड में कल का मौसम

उत्तराखंड में अभी भी बारिश का दौर जारी है। साथ ही, भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। मौसम विभाग ने 23 से 25 सितंबर तक राज्य में बारिश का अनुमान जताया है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 17 November 2026: तूफान 'अकवान' मचाएगा तबाही? 11 राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में कोहरे का अलर्ट

Aaj Ka Mausam 17 November 2026: चक्रवाती तूफान 'अकवान' आने वाले दिनों में और विकराल रूप ले सकता है। IMD के मुताबिक, इसके 17 नवंबर की शाम तक गंभीर और 19 नवंबर की सुबह तक अति गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। 20 नवंबर को दोपहर के समय इसके आंध्र प्रदेश और यनम के तटीय इलाकों में नेल्लोर और टुनी के बीच पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और झोंके 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। तूफान के चलते दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों सहित कुल 11 राज्यों में बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु और पुडुचेरी में तेज बारिश को लेकर अलर्ट है, जबकि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में सुबह के वक्त घना कोहरा छा सकता है।

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण से राहत नहीं, AQI 246 पर पहुंचा; सिरी फोर्ट सबसे प्रदूषित इलाका

Delhi Pollution: दिल्ली में मंगलवार सुबह प्रदूषण से राहत नहीं मिली। CPCB के मुताबिक, सुबह 7:05 बजे राजधानी का औसत AQI 246 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है। दिल्ली के सिरी फोर्ट स्टेशन पर AQI 341 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में है। इसके बाद कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 338 और NSUT जाफरपुर में 336 AQI रहा। ITO में AQI 335, तालकटोरा गार्डन में 326, पूसा में 322 और बुराड़ी क्रॉसिंग में 318 दर्ज किया गया। चांदनी चौक में भी AQI 316 रहा।

सोनिया गांधी ने क्यों लिखी किताब? राजीव गांधी से पहली मुलाकात और प्रेम कहानी का किया खुलासा

Sonia Gandhi's Book: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' (Belonging: A Journey of Love) लिखने की वजह बताई है। सोमवार को नई दिल्ली में किताब के विमोचन के दौरान उन्होंने कहा कि उनके परिवार, सास, पति राजीव गांधी, बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी के बारे में कई ऐसी बातें कही गईं, जिनका सच्चाई से कोई लेना-देना

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast