Search KhabarFast

Press ESC to close

Share Market: औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार! सेंसेक्स और निफ्टी की हालत खस्ता

Share Market: औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार! सेंसेक्स और निफ्टी की हालत खस्ता

Share Market Decline: सोमवार यानी 23 फरवरी को जहां शेयर बाजार में तेजी देखी गई। वहीं, मंगलवार यानी 24 फरवरी को कहानी पूरी उलट गई है। मंगलवार को शेयर बाजार ने गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया। बीएसई सेंसेक्स 565.59 अंकों की गिरावट के साथ 82,729.07 अंकों पर कारोबार करता नजर आया। 

इसी तरह एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी उसी समय 151.70 अंकों के नुकसान के साथ 25, 561.30 अंकों पर ट्रेड शुरू किया। आपको बता दें कि 23 फरवरी को शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार बंद किया था। सेंसेक्स में 479.95 और निफ्टी में 141.75 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार बंद किया था।

30 में 8 कंपनियों के शेयर फायदे में

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से 8 कंपनियों के शेयर हरे निशान में कारोबार करते नजर आए। जबकि 22 कंपनियों के शेयर लाल निशान में थे। यही हाल निफ्टी-फिफ्टी का भी है। निफ्टी-फिफ्टी की 50 में से सिर्फ 14 कंपनियां ही हरे निशान में नजर आ रही थी। बाकी 36 कंपनियों के शेयर नुकसान में थे। सेंसेक्स में शामिल टाटा स्टील के शेयर 0.46 फीसदी बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया। एटरनल के शेयर में सबसे ज्यादा 3.51 फीसदी की गिरावट देखी गई।

आईटी कंपनियों के शेयर में गिरावट

वहीं दूसरी ओर कई कंपनियों के शेयर में भारी गिरावट देखी गई है। एचसीएल टेक के शेयर 3.15 फीसदी, इंफोसिस 3.10 फीसदी, टेक महिंद्रा 2.70 फीसदी, आईटीसी 0.71 फीसदी, टाइटन 0.70 फीसदी, बजाज फिनसर्व 0.69 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.58 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 0.53 फीसदी, मारुति सुजुकी 0.44 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.38 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.29 फीसदी, इंडिगो 0.27 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.22 फीसदी, टीसीएस 2.68 फीसदी, भारती एयरटेल 2.48 फीसदी, बजाज फाइनेंस 1.43 फीसदी, ट्रेंट 1.22 फीसदी, बीईएल 0.98 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.22 फीसदी, सन फार्मा 0.20 फीसदी और एलएंडटी के शेयर 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 25 November: शादी के सीजन में सोना-चांदी हुआ सस्ता! 25 नवंबर को कितने गिरे दाम, जानें अपने शहर का भाव

25 November Gold-Silver Rate: देशभर में शादी का सीजन शुरु हो चुका है। इस दौरान सोने-चांदी के गहने और सिक्के खरीदे जाते है। लेकिन इस बीच कीमती धातुओं के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों की भारी गिरावट के बाद कल मंगलवार को गुरु नानक जयंती की वजह से दिन में बाजार बंद रहा, लेकिन शाम 5 बजे मार्कट खुली और जोरदार गिरावट देखने को मिली।

Indian Bank Recruitment 2026: Indian Bank में 1500 पदों पर भर्ती, आज आवेदन का आखिरी मौका; जल्दी भरें फॉर्म

Indian Bank Vacancy 2026: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के पास आज आखिरी मौका है। इंडियन बैंक ने 05 नवंबर 2026 को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1500 अप्रेंटिस पदों पर बड़ी भर्ती निकाली थी। जिसकी आखिरी तारीख आज 25 नवंबर की है। ऐसे में अगर आप इस भर्ती के लिए इच्छुक है तो आज की डेडलाइन खत्म होने से पहले इंडियन बैंक की ऑफिशियल वेवसाइट पर विजिट करें और भर्ती के लिए अप्लाई कर दें। उम्मीदवारों को बिना देर किए आज रात तक ही फॉर्म भरकर फीस जमा करनी होगी।

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1000 अंक उछला, निफ्टी 25,650 के पार; IT और बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी

Stock Market: शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार की शुरुआत शानदार तेजी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांकों में 1.2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। विदेशी निवेशकों की लगातार खरीदारी और घरेलू बाजार में मजबूत निवेश धारणा ने बाजार को सहारा दिया। BSE सेंसेक्स करीब 1,000 अंक उछलकर खुला, जबकि निफ्टी 50 ने भी 25,650 का स्तर पार कर लिया। खास बात यह रही कि एशियाई बाजारों में कमजोरी के बावजूद भारतीय शेयर बाजार ने मजबूत शुरुआत की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast