Search KhabarFast

Press ESC to close

Indian Bank Recruitment 2026: Indian Bank में 1500 पदों पर भर्ती, आज आवेदन का आखिरी मौका; जल्दी भरें फॉर्म

Indian Bank Recruitment 2026: Indian Bank में 1500 पदों पर भर्ती, आज आवेदन का आखिरी मौका; जल्दी भरें फॉर्म

Indian Bank Vacancy 2026: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के पास आज आखिरी मौका है। इंडियन बैंक ने 05 नवंबर 2026 को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1500 अप्रेंटिस पदों पर बड़ी भर्ती निकाली थी। जिसकी आखिरी तारीख आज 25 नवंबर की है। ऐसे में अगर आप इस भर्ती के लिए इच्छुक है तो आज की डेडलाइन खत्म होने से पहले इंडियन बैंक की ऑफिशियल वेवसाइट पर विजिट करें और भर्ती के लिए अप्लाई कर दें। उम्मीदवारों को बिना देर किए आज रात तक ही फॉर्म भरकर फीस जमा करनी होगी।

बता दें, ये भर्ती अप्रेंटिसशिप एक्ट, 1961 के तहत शहरवार हो रही है। जिन उम्मीदवारों का चयन होगा, उन्हें 12 महीने की ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग दी जाएगी। जिससे आपको बैंकिंग सेक्टर में अच्छा एक्सपीरियंस मिल सकता है। अब अगर आपने भर्ती के लिए आवेदन करने का मन बना लिया है तो चलिए इससे जुड़ी डिटेल्स के बारे में जानते है।  

Also read: शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1000 अंक उछला, निफ्टी 25,650 के पार; IT और बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी

शहरवार भर्ती के लिए पदों की डिटेल्स  

कुल पद - 1500 पद

उत्तर प्रदेश - 285 पद 
तमिलनाडु - 270 पद 
पश्चिम बंगाल - 145 पद 
आंध्र प्रदेश - 85 पद 
बिहार - 80 पद 
महाराष्ट्र - 70 पद
मध्य प्रदेश - 65 पद 
झारखंड - 60 पद 
तेलंगाना - 46 पद
पंजाब - 45 पद 
केरल - 44 पद 
ओडिशा - 42 पद
राजस्थान - 40 पद 
गुजरात - 35 पद 
कर्नाटक - 35 पद 
दिल्ली - 32 पद 
हरियाणा - 32 पद 
असम - 30 पद 
उत्तराखंड - 20 पद 
छत्तीसगढ़ - 10 पद 
पुडुचेरी - 9 पद 
हिमाचल प्रदेश - 6 पद 
जम्मू-कश्मीर - 3 पद 
चंडीगढ़ - 2 पद 
गोवा - मणिपुर - 2 पद 
नगालैंड - 2 पद 
अरुणाचल प्रदेश - 1 पद 
मेघालय - 1 पद 
त्रिपुरा - 1 पद

कौन कर सकता है आवेदन?

1. शैक्षणिक योग्यता - उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

2. आयु सीमा - उम्मीदवारों की उम्र 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के तहत आयु में छूट भी मिलेगी।

ऐसे करें अप्लाई

1. सबसे पहले इंडियन बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। 
2. इसके बाद होमपेज पर Career सेक्शन में जाएं। 
3. फिर Engagement of Apprentices in Indian Bank 2026-27 लिंक पर क्लिक करें।
4. इसके बाद New Registration पर क्लिक करें। 
5. नए रजिस्ट्रेशन के लिए NATS Enrolment ID का होना जरूरी है। 
6. फिर अपनी सारी पर्सनल डिटेल और फोटो, सिग्नेचर और डॉक्यूमेंट अपलोड करें। 
7. फिर फीस जमा कर फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट जरूर ले लें।

सेलेक्शन कैसे होगा?

इस भर्ती का चयन दो चरणों में होगा।

1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा - इसमें जनरल / फाइनेंशियल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग एप्टीट्यूड और कंप्यूटर नॉलेज के सवाल होंगे।

2. लोकल लैंग्वेज टेस्ट - ऑनलाइन लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले राज्य की भाषा आनी चाहिए।

3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन - फिर दोनों चरणों में पास होने वाले उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।

4. मेरिट लिस्ट - फिर फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी।      

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 25 November: शादी के सीजन में सोना-चांदी हुआ सस्ता! 25 नवंबर को कितने गिरे दाम, जानें अपने शहर का भाव

25 November Gold-Silver Rate: देशभर में शादी का सीजन शुरु हो चुका है। इस दौरान सोने-चांदी के गहने और सिक्के खरीदे जाते है। लेकिन इस बीच कीमती धातुओं के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों की भारी गिरावट के बाद कल मंगलवार को गुरु नानक जयंती की वजह से दिन में बाजार बंद रहा, लेकिन शाम 5 बजे मार्कट खुली और जोरदार गिरावट देखने को मिली।

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1000 अंक उछला, निफ्टी 25,650 के पार; IT और बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी

Stock Market: शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार की शुरुआत शानदार तेजी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांकों में 1.2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। विदेशी निवेशकों की लगातार खरीदारी और घरेलू बाजार में मजबूत निवेश धारणा ने बाजार को सहारा दिया। BSE सेंसेक्स करीब 1,000 अंक उछलकर खुला, जबकि निफ्टी 50 ने भी 25,650 का स्तर पार कर लिया। खास बात यह रही कि एशियाई बाजारों में कमजोरी के बावजूद भारतीय शेयर बाजार ने मजबूत शुरुआत की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast