Search KhabarFast

Press ESC to close

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1000 अंक उछला, निफ्टी 25,650 के पार; IT और बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1000 अंक उछला, निफ्टी 25,650 के पार; IT और बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी

Stock Market: शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार की शुरुआत शानदार तेजी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांकों में 1.2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। विदेशी निवेशकों की लगातार खरीदारी और घरेलू बाजार में मजबूत निवेश धारणा ने बाजार को सहारा दिया। BSE सेंसेक्स करीब 1,000 अंक उछलकर खुला, जबकि निफ्टी 50 ने भी 25,650 का स्तर पार कर लिया। खास बात यह रही कि एशियाई बाजारों में कमजोरी के बावजूद भारतीय शेयर बाजार ने मजबूत शुरुआत की।

बुधवार को शुरुआती कारोबार में BSE सेंसेक्स 999.62 अंक यानी 1.21 फीसदी की तेजी के साथ 83,435.61 के स्तर पर खुला। वहीं, NSE निफ्टी 50 में 308.70 अंकों यानी 1.22 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई और यह 25,658.35 के स्तर पर पहुंच गया। बाजार के दूसरे प्रमुख सूचकांकों में भी तेजी देखने को मिली। निफ्टी 100 में 1.38 फीसदी की बढ़त रही। निफ्टी मिडकैप 100 में 0.89 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.48 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

IT और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो बुधवार को IT और बैंकिंग शेयरों में निवेशकों की खास दिलचस्पी दिखाई दी। निफ्टी IT में 2.39 फीसदी और निफ्टी प्राइवेट बैंक में 2.27 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी FMCG में 0.96 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.98 फीसदी और निफ्टी PSU बैंक में 0.68 फीसदी की तेजी रही। वहीं, निफ्टी ऑटो में 0.19 फीसदी की मामूली बढ़त देखने को मिली।

FII की खरीदारी से भारतीय बाजार को मिल रहा सहारा

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार के मुताबिक, दुनियाभर के शेयर बाजारों में AI ट्रेड को लेकर काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। नैस्डैक में गिरावट का असर जापान, दक्षिण कोरिया और ताइवान जैसे बाजारों पर भी पड़ रहा है। वहीं, अमेरिकी टेक शेयरों में रिकवरी आने पर इन बाजारों में भी तेजी लौटती है। उन्होंने बताया कि डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव और बढ़ रहा है। हालांकि, निवेशकों को बाजार की रोजाना होने वाली तेज हलचल से प्रभावित होने के बजाय कंपनियों के फंडामेंटल्स पर ध्यान देना चाहिए।

विजयकुमार के अनुसार, भारत के प्रति विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) का नजरिया बदला है। इस महीने अब तक भारतीय बाजार में 13.2 अरब डॉलर का रिकॉर्ड FII निवेश देखने को मिला है। इसके साथ ही सितंबर तिमाही में निफ्टी 50 की कंपनियों की कमाई में 27 फीसदी की वृद्धि भी बाजार के मजबूत फंडामेंटल्स को दर्शाती है।

सोना-चांदी में हल्की गिरावट, कच्चा तेल भी फिसला

शेयर बाजार में तेजी के बीच कमोडिटी मार्केट में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.46 फीसदी गिरकर 90 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत में 0.2 फीसदी की गिरावट आई और यह 1,22,021 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। चांदी की कीमत 1,45,966 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

कोटक NEO के कमोडिटी और करेंसी रिसर्च हेड अनिंद्य बनर्जी के मुताबिक, बड़ी गिरावट के बाद सोना स्थिर होने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3,500 डॉलर प्रति औंस के स्तर को बड़ा सपोर्ट और 3,700 डॉलर को रेजिस्टेंस बताया। MCX पर यह सपोर्ट करीब 1.20 लाख से 1.21 लाख रुपये के आसपास है। उनका मानना है कि 18 से 24 महीने के निवेश नजरिए से सोने में धीरे-धीरे खरीदारी की जा सकती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 25 November: शादी के सीजन में सोना-चांदी हुआ सस्ता! 25 नवंबर को कितने गिरे दाम, जानें अपने शहर का भाव

25 November Gold-Silver Rate: देशभर में शादी का सीजन शुरु हो चुका है। इस दौरान सोने-चांदी के गहने और सिक्के खरीदे जाते है। लेकिन इस बीच कीमती धातुओं के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों की भारी गिरावट के बाद कल मंगलवार को गुरु नानक जयंती की वजह से दिन में बाजार बंद रहा, लेकिन शाम 5 बजे मार्कट खुली और जोरदार गिरावट देखने को मिली।

रेलवे की लापरवाही पड़ी भारी, RAC टिकट कैंसिल होने पर यात्री को मिलेगा 25,000 रुपये का मुआवजा

RAC Ticket Cancel: ट्रेन में आमतौर पर वेटिंग टिकट पहले RAC में बदलता है और फिर कंफर्म हो जाता है। लेकिन रेलवे की एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जिसमें एक यात्री का RAC टिकट चार्ट बनने के बाद वापस वेटिंग में डालकर अपने आप कैंसिल कर दिया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast