Search KhabarFast

Press ESC to close

Share Market:टैरिफ पर ट्रंप को झटका लगते ही शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स-निफ्टी ने लगाई छलांग

Share Market:टैरिफ पर ट्रंप को झटका लगते ही शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स-निफ्टी ने लगाई छलांग

Share Market Rise: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से डोनाल्ड ट्रंप को झटका लगते ही शेयर बाजार बमबम है। राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ रद्द होने का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार में देखने को मिल रहा है। बीते सप्ताह ही अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ को गैरकानूनी बताते हुए रद्द कर दिया था।

हालांकि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप ने सभी देशों पर 10 फीसदी टैरिफ लगा दिया और अगले 24 घंटे में बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया गया। इसके बाद दुनियों के शेयर बाजारों में उथलपुथल देखी गई। सेंसेक्स-निफ्टी में भी रफ्तार देखने को मिली।

सेंसेक्स-निफ्टी बमबम

सोमवार यानी 23 फरवरी को कारोबार शुरू होने के सा ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयर वाला सेंसेक्स पिछले बंद हुए 82,814.71 की तुलना में उछलकर 82,906.83 पर खुला और फिर कुछ ही मिनटों में 83,486 का आंकड़ा छू लिया। एनएसई निफ्टी ने भी सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए पिछले शुक्रवार के बंद 25,571.25 की तुलना में 25,678 पर कारोबार करना शुरू किया और अगले कुछ देर में 25,777.45 के आंकड़े को छू लिया।

10 कंपनियों के शेयर में तेजी

शेयर मार्केट में शुरुआती तेजी के दौरान सबसे तेज उछाल लगाने वाली कंपनियों की बात करें, तो बीएसई की लार्जकैप कैटेगरी में शामिल अडानी पोर्ट शेयर, एक्सीस बैंक, कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक के शेयर में उछाल देखी गई। मिडकैप कैटगरी की बात करें तो भारत फोर्ज, पॉलिसी बाजार, पेटीएम, बीएचईएल के शेयरों में बढ़ोतरी हुई। वहीं, स्मॉलकैप शेयर की बात करें तो सबसे ज्यादा तेजी कोहेन्स और आईआईएफएल के शेयर में देखी गई।

टैरफ रद्द होते ही शेयर बाजार में तेजी

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रेसिप्रोक्ल टैरिफ खत्म होते ही दुनियाभर के शेयर बाजार में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। एशियाई बाजारों में जापान को छोड़ दें तो, लगभग सभी मार्केट ग्रीन जोन में नजर आए। विदेश से मिले इन पॉजिटिव संकेतों के कारण सेंसेक्स में बढ़ोतरी हुई। शुरुआती कारोबार में करीब 1,676 शेयर अपने पिछले बंद की तुलना में तेज रफ्तार से कारोबार शुरू किया। वहीं, 830 शेयरों ने गिरावट के साथ शुरुआत की। जबकि 257 शेयर बिना कारोबार के खुले। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित, दो छात्रों ने किया स्टेट टॉप, ऐसे चेक करें नतीजें

10th Result Decleared:बिहार बोर्ड ने रविवार यानी 29मार्च को 10वीं क्लास का परीक्षा परिणाम का ऐलान कर दिया। इस बार कुल 15, 10, 928छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा

अब स्कूल बंक करना कैंसिल...छात्र की गैरहाजिरी पर पैरेंट्स को मिलेगा SMS अलर्ट, 01 अप्रैल से नया सिस्टम लागू

Punjab School SMS Alert System: पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों में उपस्थिति की निगरानी को और मजबूत बनाने के लिए एक नया रियल-टाइम SMS अलर्ट सिस्टम शुरू करने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 1अप्रैल 2026से पूरे राज्य के सभी सरकारी प्राइमरी, मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में लागू हो जाएगी।

Sarkari Jobs:उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में होगी बंपर भर्ती, तैयारी में जुट जाएं अभ्यर्थी

Sarkari Jobs Vaccancy:उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने बंपर वैकेंसी निकाली है। पुलिस विभाग में 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होने जा रही है। अलग-अलग चरणों में इस भर्ती का नोटिफिकेशन निकाला जाएगा। इस भर्ती का ऐलान राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में किया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast