Search KhabarFast

Press ESC to close

Dunki Box Office Collection Day 1: पठान और जवान के बाद शाहरुख की तीसरी हैट्रिक, जानें पहले दिन की कमाई

Dunki Box Office Collection Day 1: पठान और जवान के बाद शाहरुख की तीसरी हैट्रिक, जानें पहले दिन की कमाई

Dunki Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की मूवी ‘डंकी’ आज सिनेमाघरो में रिलीज हो गई है। मूवी की रिलीज के पहले दिन ही दर्शको को काफी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। दिन का पहला शो देखने के लिए सिनेमाघरों में फैंस का जमावड़ा देखनो को मिल रहा है। वहीं फैंस ने अपने सुपर स्टार की मूवी का शानदार स्वागत किया है। सोशल मीडिया पर कई वीडियों वायरल हो रहे है। जिसमें फैंस सिनेमाघरो के अंदर और बाहर ड़ांस करते हुए दिखाई दे रहे है।

फैंस बता रहे मूवी को मास्टरपीस

सुपरस्टार शाहरुख खान साल 2023 में मूवी पठान' और 'जवान'की सफलता के बाद किंग खान की ‘डंकी’आज सिनेमाघरों में धमाल मचा रही हैं। ये मूवी आज रिलीज हो गई है। मूवी का क्रेज दर्शको के सिर चढ़कर बोल रहा है। कईं लोगों ने मूवी का सोशल मीडिया पर रिव्यू भी शेयर किया है और इसमें को मास्टरपीस बताया है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड्र रिपोर्ट के अनुसार मूवी रिलीज के पहले दिन 30 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। लेकिन जो ऑफिशियल डाटा आने के बाद नबंर में थोड़ा बहुत बदलाव देखनो को मिल सकता है।

सालार’ बिगड़ सकती है डंकी का खेल

सुपरस्टार शाहरुख खान की मूवी डंकी' को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला रहा है। वहीं कल यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में साउथ के सुपरस्टार  प्रभास की सालार भी रिलीज हो रही है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर 2 सुपरस्टार्स की फिल्मों का बड़ा क्लैश होगा। लेकिन बताया जा रहा है कि प्रभास की मूवी किंग खान  की डंकी का गेम बिगाड़ सकती है। दरअसल मूवी सालार ने अपनी एडवांस बुकिंग में ही 30 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में पहले दिन सुपरस्टार प्रभास की मूवी की बंपर बिजनेस करने की उम्मीद है। अब देखने वाली बात होगी कि दोनों फिल्मों में से कौन सी किस पर भारी पड़ती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bollywood Update: दिशा सालियान केस में घसीटे जाने पर भड़के सूरज पंचोली, एक्टर बोले - मेरे पास छिपाने को कुछ नहीं, क्योंकि...

Sooraj Pancholi on Disha Salian Case: बॉम्बे हाई कोर्ट के जांच के आदेश के बाद, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सोमवार को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियन की मौत के संबंध में FIR दर्ज की। इस FIR में शिवसेना-UBT नेता आदित्य ठाकरे, रोहन रॉय, रिया चक्रवर्ती, परमबीर सिंह, डिनो मोरिया और सूरज पंचोली का नाम शामिल किया गया है।

विमल इलायची विवाद पर दिल्ली HC का फैसला, शाहरुख-अजय-टाइगर को भेजे गए महाराष्ट्र FDA के नोटिस को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

Delhi HC on Vimal Elaichi Controversy: दिल्ली हाई कोर्ट ने 14 सितंबर सोमवार को विमल इलायची बनाने वाली कंपनी पीबी एग्रो एलएलपी द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया। इस याचिका में महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) द्वारा ब्रांड एंबेसडरों, जिनमें बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ शामिल हैं, को जारी किए गए कारण बताओ नोटिस को चुनौती दी गई थी। कोर्ट ने कहा कि इस मामले की सुनवाई करने का अधिकार क्षेत्र न्यायालय के पास नहीं है।

सुनीता आहूजा ने घर में किया गणपति बप्पा का स्वागत, बेटे के साथ फिल्म को लेकर भी किया बड़ा खुलासा

गणेश चतुर्थी के मौके पर अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपने घर में गणपति बप्पा का स्वागत किया। सुनीता ने पूरे परिवार और करीबियों के साथ भगवान गणेश की पूजा की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast