Railway Cabinet Green Signal By Modi Cabinet: मोदी कैबिनेट एक और प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। अब ट्रेन यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए 4 लेन रूट बिछाने की मंजूरी दे दी है। कैबिनेट ने इसके तहत 7 नए प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है।
दिल्ली-मुंबई को भी फोर लेन बनाने की मंजूरी दी गई है। रेलवे का कहना है कि इन रूटों पर ज्यादा भीड़ होने के कारण इन्हें फोर-लेन किया जा रहा है। इससे यात्रियों का आवागमन आसान होगा। 4 लेन होने से ट्रेनों के लेट होने की गुंजाइश कम होगी।
11,000 किलोमीटर लंबा होगा 4 लेन ट्रैक
रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 11000 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर के साथ 7 हाई डेंसिटी कॉरिडोर हैं। इन हाई डेंसिटी कॉरिडोर को 4 लेन बनाया जा रहा है और कई दूसरे कॉरिडोर पर भी काम चल रहा है। ये आने वाले समय में भीड़ को नियंत्रित कर सकेगा। दिल्ली से मुंबई, मुंबई से चेन्नई,चेन्नई से कोलकाता और कोलकाता से चेन्नई के बीच दौड़ेगी। इन कॉरिडोर का लगभग 2000 किलोमीटर तक का काम हो चुका है। लगभग 5000 किलोमीटर का काम चल रहा है और बाकी 4000 किलोमीटर के काम के लिए मंजूरी की प्रक्रिया चल रही है।
नई योजनाओं को दी गई मंजूरी
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना के 17 जिलों में 5 मल्टी- ट्रैकिंग योजनाओं को हरी झंडी दी गई है। इन प्रोजेक्ट्स से भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क करीब 540 किलोमीटर बढ़ जाएगा। इन प्रोजेक्ट्स की कुल अनुमानित लागत 10,021 करोड़ रुपए हैं और इन्हें 2029-30 तक पूरा करने का खाका तैयार किया गया है।
Also read: 21 हजार रुपये तक कमाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, मिल सकता है सालाना बोनस