Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के रेवाड़ी में 4 साल की मासूम से दरिंदगी! पड़ोसी युवक गिरफ्तार; मां की शिकायत पर केस दर्ज

हरियाणा के रेवाड़ी में 4 साल की मासूम से दरिंदगी! पड़ोसी युवक गिरफ्तार; मां की शिकायत पर केस दर्ज

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी में 4 साल की मासूम के साथ हुई दरिंदगी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है। यह दर्दनाक घटना तब सामने आई, जब मां अपनी बच्ची को पड़ोसी युवक के भरोसे छोड़ अस्पताल दवा लेने गई थी, लेकिन लौटने पर मासूम बदहाल और बेहोश मिली थी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसे अब पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है।

रेवाड़ी के कसोला थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में बिहार निवासी एक परिवार किराए पर रहता है। पड़ोस के ही कमरे में मध्यप्रदेश के सागर जिले का रहने वाला युवक किराए पर रहता था, जो बावल स्थित निजी कंपनी में काम करता है। महिला अस्पताल दवा लेने गई थी और अपनी 4 साल की मासूम बेटी को पड़ोसी युवक की देखरेख में छोड़ गई थी। देर शाम जब मां अस्पताल से लौटी और पड़ोसी के कमरे में पहुंची, तो बच्ची बदहाल और अचेत अवस्था में पड़ी मिली। वहीं आरोपी युवक वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो चुका था। बच्ची की हालत देख सहमी मां ने तुरंत पति और पड़ोसियों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। बच्ची को तत्काल उपचार और मेडिकल जांच के लिए भेजा गया।

मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में टीमें रवाना की थीं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसे अदालत में पेश कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में 50 फिसदी की बढ़ोतरी, सरकार किया ऐलान; खत्म हुई हड़ताल

Doctor Stipned Increases: भोपाल में एमबीबीएस इंटर्न छात्रों पर सोमवार को हुए वाटर कैनन और लाठीचार्ज के मामले में एक्शन लिया गया है। शुरुआती जांच में दोषी पाए गए दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है। दूसरी तरफ इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड बढ़ाने को भी फैसला लिया गया है।

हरियाणा के यमुनानगर में युवती का शव मिलने से हड़कंप, गले में मंगलसूत्र-पैरों में पाजेब; माथे पर चोट के निशान

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर में पंचकूला-सहारनपुर हाईवे पर खेतों में पानी की खाल से एक युवती का शव मिला। युवती की हालत देखकर पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी। उसके गले में मंगलसूत्र और पैरों में पाजेब थी। माथे पर चोट के निशान मिले हैं। युवती की उम्र करीब 30 से 32 साल है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast