UP Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासी तपिश धीरे-धीरे बढ़ रही है। एनडीए और कांग्रेस-सपा गठबंधन के बाद तीसरे मोर्च की तैयारी शुरू हो चुकी है। चंद्रशेखर रावण की आजाद सामाज पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने नया गठबंधन तैयार किया है।
बताया जा रहा है कि दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन का ऐलान 12 अक्टूबर को लखनऊ में होगा। दोनों नेता प्रेस वार्ता के जरिए गठबंधन का ऐलान करेंगे। ये तीसरा मोर्चा लगभग 150 सीटों पर चुनाव लड़ सकता है।
दलित-मुस्लिम वोट पर फोक्स
बता दें कि चंद्रशेखर रावण की पार्टी दलित राजनीति पर फोक्स करती है। चंद्रशेखर रावण दलित राजनीति में अपनी जगह बनाने की कवायद कर रहे हैं। मायावती की तरफ से खीसकते दलित वोटों को चंद्रशेखर रावण अपने पाले में करना चाहते थे। वहीं, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम मुस्लिम वोटवैंक की राजनीति करती है। अब ये दोनों नेता की दलित और मुस्लिम वोटबैंक को साधने की कोशिश है। ओवैसी उत्तर प्रदेश के 40 से 45 मुस्लिम बहुल सीटों पर ताल ठोक सकते हैं। इसके लिए उन्होंने अपना प्रचार भी तेज कर दिया है। हालांकि, इससे पहले उन्होंने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने की पेशकश की थी लेकिन, समाजवादी पार्टी ने गठबंधन में शामिल करने से मना कर दिया।
दिलचस्प होने वाला है चुनाव
बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने में तीन-चार महीने का समय है। उससे पहले सियासी दलों ने दांव-पेंच लगाना शुरू कर दिया है। भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। योगी आदित्यनाथ लगाता जनसभा कर रहे हैं। दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी-कांग्रेस एक साथ चुनाव लड़ने वाली है। अखिलेश यादव भी लगातार प्रदेश के कई इलाकों में जा रहे हैं। अब तीसार मोर्चा ओवैसी और चंद्रशेखर रावण ने बनाने का ऐलान किया है। देखने वाली बात ये होगी इस सियासी दांव पेंच में कौन गठबंधन बाजी मारता है।
Also read: 'प्रधानमंत्री बनने का आपका सपना कभी पूरा नहीं होगा...' अमित शाह का राहुल गांधी पर तीखा वार