Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: राज्य भर में खुलेंगी 2,651 फेयर प्राइस शॉप्स, इच्छुक आवेदक 25 नवंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Haryana News: राज्य भर में खुलेंगी 2,651 फेयर प्राइस शॉप्स, इच्छुक आवेदक 25 नवंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Haryana News: हरियाणा सरकार ने गरीब और पात्र परिवारों के लिए राशन डिपो की पहुंच को बेहतर बनाने के लिए राज्यभर में 2,651 उचित मूल्य की दुकानें खोलने का निर्णय लिया है। हाल ही में खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग ने प्रदेश में खाली पड़ी 2,651 उचित मूल्य की दुकानों (फेयर प्राइस शॉप्स) के लिए लाइसेंस हेतु ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब इच्छुक आवेदक 25 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकतें हैं, जबकि पहले इसकी अंतिम तिथि 10 नवंबर 2026 निर्धारित थी।

एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि फेयर प्राइस शॉप्स के माध्यम से विशेष रूप से उन दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को सीधा लाभ पहुंचाया जाएगा, जहां मौजूदा डिपो काफी दूर स्थित हैं। इस योजना से न केवल सार्वजनिक वितरण प्रणाली मजबूत होगी, बल्कि युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। इसके साथ ही, इस पूरी प्रक्रिया में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का प्रावधान किया गया है, जिससे जमीनी स्तर पर महिला सशक्तिकरण को भी एक नया बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस पोर्टल की शुरुआत हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा 10 अक्टूबर 2026 को की गई थी। उन्होंने आगे बताया कि योग्य आवेदक हरियाणा अंत्योदय सरल पोर्टल (https://saralharyana.gov.इन) के माध्यम से 25 नवंबर 2026 तक अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। आवेदन से जुड़े विस्तृत दिशानिर्देश, पात्रता शर्तें और निर्देश विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://haryanafood.gov.in पर उपलब्ध हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली से करनाल जाना होगा आसान, मात्र 90 मिनट में पूरा होगा सफर; नमो भारत कॉरिडोर को मिला ग्रीन सिग्नल

Namro Bharat Corridor: दिल्ली से करनाल जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। केंद्र और हरियाणा सरकार ने कनेक्टविटी को बेहतर बनाने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए नमो भारत कॉरिडोर को हरी झंडी दे दी है। ये कॉरिडोर दिल्ली से लेकर करनाल तक होगा। जिससे दिल्ली से करनाल का सफर 90 मिनट में पूरा होगा।

UP News: 'भ्रष्टाचार से पूरा सिस्टम प्रदूषित करने वालों को कौन पूछता है?', दिवाली पर पटाखे जलाने वालों के समर्थन में बोले CM योगी

CM Yogi on bursting firecrackers: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 11 नवंबर 2026 बुधवार को प्रदूषण को लेकर हो रही आलोचना के बीच दिवाली मनाने का बचाव करते हुए कहा कि पटाखे जलाने वालों को दोष नहीं देना चाहिए, जबकि पूरे सिस्टम को प्रदूषित करने वालों" से कोई सवाल नहीं किया जाना चाहिए। वह एक अपॉइंटमेंट लेटर बांटने के प्रोग्राम में बोल रहे थे, जहां उन्होंने 1,146 नए भर्ती हुए जूनियर असिस्टेंट को लेटर दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 4,300 लाभार्थियों को ₹215 करोड़ की मदद भी दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast