Search KhabarFast

Press ESC to close

कल से दूध लेना पड़ेगा मंहगा, मदर डेयरी ने प्रति लीटर 2 से 4 रुपये तक बढ़ाए दाम; आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

कल से दूध लेना पड़ेगा मंहगा, मदर डेयरी ने प्रति लीटर 2 से 4 रुपये तक बढ़ाए दाम; आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Mother Dairy milk price hike: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मंहगाई बढ़ गई है, जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ने वाला है। मदर डेयरी दूध के दाम बढ़ गए हैं। कंपनी ने दूध की कीमतों में प्रति लीटर 2 से 4 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। तो वहीं, नई दरें कल 12 नवंबर 2026 गुरुवार से लागू हो रही है। दूध की कीमतों में हुए इस बदलाव का मुख्य कारण किसानों से दूध खरीद की कीमतों में हुई बढ़ोतरी बताया जा रहा है। जिससे कंपनी को लागत में वृद्धि हुई। जिसके बाद कंपनी ने खरीद लागत का बोझ अब उपभोक्ताओं पर डाल दिया।  

बता दें, इससे पहले मदर डेयरी ने 14 मई 2026 को दूध की कीमतें बढ़ाई थीं। उससे पहले अप्रैल 2025 में भी दामों में बदलाव किए गए थे। तो वहीं, कंपनी दिल्ली में रोजाना करीब 35 लाख लीटर दूध बेचती है। जबकि देशभर में 50 लाख लीटर से ज्यादा का दूध बेचा जाता है।

Also read: Stock Market Today: शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,144 अंक उछला, निफ्टी भी 25,337 के पार

मदर डेयरी दूध की नई कीमतें

फुल क्रीम दूध (पाउच): ₹72 में 4 रुपये की बढ़ोतरी के साथ ₹76 प्रति लीटर 
गाय का दूध: ₹62 में 3 रुपये की बढ़ोतरी के साथ ₹65 प्रति लीटर  
टोंड दूध (पाउच): ₹60 में 2 रुपये की बढ़ोतरी के साथ ₹62 प्रति लीटर 
टोंड दूध (बल्क/खुला): ₹58 में 2 रुपये की बढ़ोतरी के साथ ₹60 प्रति लीटर 
डबल टोंड दूध: ₹54 में 2 रुपये की बढ़ोतरी के साथ ₹56 प्रति लीटर   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 09 November 2026: भाई दूज पर सोने में तेजी, चांदी हुई सस्ती, खरीदने से पहले चेक करें रेट

Gold-Silver Price Today 09 November 2026: भाई दूज के मौके पर सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बाजार खुलने से पहले MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.09 फीसदी यानी 125 रुपये बढ़कर 1,40,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,40,525 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, बुलियंस के अनुसार सोने की कीमत 1,41,190 रुपये प्रति 10 ग्राम और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4,040.50 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सभी टैक्स मिलाकर 24 कैरेट सोना 1,46,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। गुडरिटर्न्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,840 रुपये, 22 कैरेट का 1,30,950 रुपये और 18 कैरेट का 1,07,170 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Stock Market Today: शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,144 अंक उछला, निफ्टी भी 25,337 के पार

Stock Market Today: बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत जोरदार तेजी के साथ हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1,143.87 अंक यानी 1.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,250.52 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 50 भी 293.15 अंक यानी 1.17 प्रतिशत चढ़कर 25,337.80 के स्तर पर पहुंच गया। बाजार में इस तेजी के पीछे विदेशी निवेशकों की खरीदारी, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और कंपनियों के दूसरी तिमाही के उम्मीद से बेहतर नतीजों को प्रमुख वजह माना जा रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast