Search KhabarFast

Press ESC to close

स्काउट ने खोल दी लव संग रिश्ते की पोल! 'उसने मेरी चड्डी तक धोई...' सुनकर फैंस के उड़े होश

स्काउट ने खोल दी लव संग रिश्ते की पोल! 'उसने मेरी चड्डी तक धोई...' सुनकर फैंस के उड़े होश

Bigg Boss 20:  जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 20' इस वक्त सोशल मीडिया पर आग लगाए हुए है। सलमान खान के इस शो में जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे कंटेस्टेंट्स के असली चेहरे सामने आ रहे हैं।इस सीजन में अगर सबसे ज्यादा किसी जोड़ी ने सुर्खियां बटोरी हैं, तो वो हैं लव गिल और स्काउट ओपी। शो की शुरुआत से ही दोनों के रिश्ते को लेकर बवाल मचा हुआ था। हालांकि दोनों हर बार कैमरे पर अपने रिश्ते को भाई-बहन का नाम देते रहे। लेकिन अब नए प्रोमो में स्काउट ने खुद ही अपने और लव के रिश्ते से पर्दा उठा दिया है।

प्रोमो में फूटा स्काउट का गुस्सा

बिग बॉस 20' के लेटेस्ट प्रोमो में स्काउट, गुल्लू यानी कुशल तंवर से बात करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान स्काउट काफी गुस्से में दिखे और उन्होंने अपने ट्रॉमा के लिए सीधे लव गिल को जिम्मेदार ठहरा दिया।स्काउट ने कहा कि उन्हें एक इंसान पर बहुत ज्यादा गुस्सा आ रहा है। उन्होंने उसके लिए अपना बहुत टाइम खराब कर दिया। इस पर गुल्लू ने कहा - एक महीना।स्काउट ने आगे बताया कि वो लड़की इस बात का ध्यान रखती थी कि उन्होंने टाइम पर खाना खाया है या नहीं। वो रोज उनके सिर पर तेल लगाती थी।

Also read: छठ पूजा और सिंदूर परंपरा पर विवादित जोक, बिहार की महिलाओं पर भी की टिप्पणी, स्टैंड-अप कॉमेडियन यश माहेश्वरी पर FIR दर्ज

उसने मेरी नेकर तक धोई है...

'इसके बाद स्काउट ने जो कहा, उसे सुनकर गुल्लू भी हैरान रह गए। स्काउट ने कहा, 'उसने मेरी नेकर तक धोई है। वो बिस्तर ही हब बन गया था। 30 सेकंड तक वो बस मेरी तरफ देखती रहती थी। अलग ही कुछ चल रहा था उसके अंदर।'इस पर गुल्लू ने कहा, 'और कुछ कर भी नहीं सकते।'स्काउट ने आगे कहा, 'मैं उसको प्यार से रख रहा था और वो मेरे ऊपर चिल्ला रही थी और मैं सुन रहा था। मैंने उसे ये ओहदा किस सोच से दिया था।''उसने मुझे ट्रॉमा दे दिया'स्काउट की बात सुनकर गुल्लू ने मजाक में कहा, 'गंजे तू पागल हो गया है।'इस पर स्काउट ने कहा, 'सोचो मेरा गुस्सा किस पीक पर होगा। मैंने अपने खुद के बाल काट दिए। उसने मुझे ट्रॉमा दे दिया है।'ये प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर एक बार फिर स्काउट और लव के रिश्ते को लेकर बहस छिड़ गई है। फैंस अब पूछ रहे हैं कि अगर ये रिश्ता भाई-बहन वाला था, तो फिर इतना गुस्सा और इतना ट्रॉमा क्यों?

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

छठ पूजा और सिंदूर परंपरा पर विवादित जोक, बिहार की महिलाओं पर भी की टिप्पणी, स्टैंड-अप कॉमेडियन यश माहेश्वरी पर FIR दर्ज

Yash Maheshwari: दिल्ली के स्टैंड-अप कॉमेडियन यश माहेश्वरी मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे है। उन्होंने छठ महापर्व और बिहार की महिलाओं की सिंदूर परंपरा को लेकर एक ऐसा कमेंट किया है, जिस वजह से उनके खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। पटना पुलिस ने एक कथित आपत्तिजनक वीडियो को लेकर मामला दर्ज किया है। दूसरी तरफ, मामला इतना बढ़ गया है कि अब BJP, कांग्रेस, शिवसेना और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) समेत कई पार्टियां कार्रवाई की मांग कर रही हैं।

जैस्मिन भसीन ने कराई प्लास्टिक सर्जरी? बदले लुक पर उठे सवाल तो एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को सुनाई खरी-खोटी

Entertainment News: टीवी और फिल्म अभिनेत्री जैस्मिन भसीन एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या टीवी शो नहीं, बल्कि उनका लुक है। हाल ही में कोलकाता में एक शादी समारोह में शामिल हुईं जैस्मिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं, जिसके बाद कुछ यूजर्स ने उनके चेहरे में बदलाव को लेकर प्लास्टिक सर्जरी, बोटॉक्स और फिलर्स करवाने के कयास लगाने शुरू कर दिए। अब एक्ट्रेस ने इन टिप्पणियों पर चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। उन्होंने साफ कहा कि हर दिन उनका चेहरा एक जैसा नहीं दिख सकता और लोगों को हर तस्वीर में परफेक्ट दिखने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast