UGC NET 2026 December: UGC NET दिसंबर 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट आ गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एडवांस सिटी स्लिप जारी कर दी है। अब उम्मीदवार अपनी एग्जाम सिटी चेक करके स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।NTA ने सिटी स्लिप के साथ कुछ अहम आंकड़े भी शेयर किए हैं। एजेंसी के मुताबिक, 89.56% उम्मीदवारों को उनकी पहली पसंद का शहर मिला है। वहीं 97.74% उम्मीदवारों को उनके भरे गए 4 शहरों में से ही कोई एक शहर आवंटित किया गया है।
9 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने किया है आवेदन
NTA के अनुसार UGC NET दिसंबर 2026 के लिए कुल 9,76,008 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इन सभी की सिटी स्लिप अब जारी कर दी गई है।
ऐसे डाउनलोड करें UGC NET सिटी स्लिप
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।होमपेज पर Candidate Activity सेक्शन पर क्लिक करें।UGC NET December 2026 City Intimation Slip के लिंक को चुनें।अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपकी सिटी स्लिप आ जाएगी।इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकालकर रख लें।
Also read: संविधान दिवस पर PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- OBC का हक काटकर मुस्लिम आरक्षण देना चाहती है कांग्रेस
समस्या होने पर यहां करें संपर्क
हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000, 011-69227700 (सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक)टोल फ्री नंबर: 1800 180 4747 (24×7)उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि परीक्षा से जुड़े नए अपडेट के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।
14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर को होगा NET एग्जाम
UGC NET दिसंबर 2026 का आयोजन 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर को किया जाएगा। हर दिन दो पालियों में परीक्षा होगी। कुल 87 विषयों का एग्जाम इन दिनों में आयोजित किया जाएगा।