Search KhabarFast

Press ESC to close

UP Police Transfer: UP चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक ही झटके में 183 इंस्पेक्टरों के तबादले

UP Police Transfer: UP चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक ही झटके में 183 इंस्पेक्टरों के तबादले

UP Police Reshuffle: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां जोरों-शोरों पर है। इस बीच, पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया गया है, जिसने पूरे महकमे में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस मुख्यालय ने हाल ही में IAS और IPS अधिकारियों के तबादलों किए गए थे। जिसके बाद अब एक ही झटके में 183 इंस्पेक्टरों को ट्रांसफर कर दिया गया है। इस बड़े फेरबदल में लखनऊ, कानपुर और नोएडा की कमिश्नरेट व्यवस्था पर असर पड़ा है। बता दें, यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो चुका है।

कहां से कितने इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला?

लखनऊ कमिश्नरेट - 56 इंस्पेक्टरों का तबादला 
कानपुर कमिश्नरेट - 64 इंस्पेक्टरों का तबादला 
नोएडा कमिश्नरेट - 45 इंस्पेक्टरों का तबादला

क्यों किए गए तबादला?

पुलिस मुख्यालय के ओर से मिली जानकारी के अनुसार, इन तबादलों का मुख्य कारण राज्य के आगामी चुनाव, उससे जुड़ी तैयारियों और निर्वाचन आयोग के मानक है। जारी आदेश की मानें तो ये तबादले उन इंस्पेक्टरों के किए गए हैं, जिन्होंने एक ही जिले में 3 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया हो। इसके अलावा वे इंस्पेक्टर, जो 31 मई 2027 तक पिछले 4 वर्षों में 3 साल की अवधि पूरी कर लेंगे।   

Also read: मेरठ होटल कांड का आरोपी सलमान गिरफ्तार, रोते हुए बोला- सर, गलती हो गई, माफ कर दो

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

J-K: 37 साल बाद कश्मीर घाटी में लोकल आतंकियों का सफाया, अब 35 पाकिस्तानी आतंकियों की तलाश में जुटे सुरक्षा बल

Jammu Kashmir Terrorism: जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों ने लड़ाई तेज करते हुए कामयाबी हासिल की है। 37 साल में पहली बार कश्मीर घाटी में एक भी सक्रिय स्थानीय आतंकी नहीं बचा है। जिसके बाद सुरक्षा बलों का पूरा फोकस पाकिस्तानी आतंकियों पर है, जो घाटी और जम्मू के जंगलों में छिपे हो सकते हैं। खुफिया एजेंसियों के इनपुट के अनुसार, इस वक्त एजेंसियों के रडार पर करीब 35 पाकिस्तानी आतंकी है, जिन्हें ढ़ू़ढ़ने के लिए तलाशी अभियान भी शुरु हो चुका है।

Uttarakhand News: संविधान के आदर्शों को व्यवहार और कार्यशैली में उतारें, मुख्यमंत्री ने अभियोजन विभाग के लिए कीं 3 बड़ी घोषणाएं

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पुलिस लाइन, देहरादून में संविधान एवं विधि दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने सभी को संविधान एवं विधि दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं संविधान सभा के सभी सदस्यों के योगदान का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस हमें संविधान के आदर्शों एवं मूल्यों को अपने व्यवहार और कार्यशैली में उतारने की प्रेरणा देता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast