Search KhabarFast

Press ESC to close

J-K: 37 साल बाद कश्मीर घाटी में लोकल आतंकियों का सफाया, अब 35 पाकिस्तानी आतंकियों की तलाश में जुटे सुरक्षा बल

J-K: 37 साल बाद कश्मीर घाटी में लोकल आतंकियों का सफाया, अब 35 पाकिस्तानी आतंकियों की तलाश में जुटे सुरक्षा बल

Jammu Kashmir Terrorism: जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों ने लड़ाई तेज करते हुए कामयाबी हासिल की है। 37 साल में पहली बार कश्मीर घाटी में एक भी सक्रिय स्थानीय आतंकी नहीं बचा है। जिसके बाद सुरक्षा बलों का पूरा फोकस पाकिस्तानी आतंकियों पर है, जो घाटी और जम्मू के जंगलों में छिपे हो सकते हैं। खुफिया एजेंसियों के इनपुट के अनुसार, इस वक्त एजेंसियों के रडार पर करीब 35 पाकिस्तानी आतंकी है, जिन्हें ढ़ू़ढ़ने के लिए तलाशी अभियान भी शुरु हो चुका है।  

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, बीते हफ्ते 18 नवंबर को कुलगाम लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट को मुठभेड़ में मार गिराया। लतीफ भट घाटी का आखिरी सक्रिय स्थानीय आतंकी माना जा रहा था। उसके मारे जाने के बाद घाटी में स्थानीय आतंकियों की लिस्ट अब पूरी तरह खाली हो चुकी है। इसी के साथ सफलता की एक नई कहानी लिखी गई। 

Also read: Kulgam Encounter: कुलगाम में लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, मस्जिद में छिपा था आतंकी, सरेंडर से किया इनकार

बता दें, साल 1989 में जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद शुरू होने के बाद से ऐसा पहली बार हुआ है, जब घाटी में एक भी लोकल आतंकी नहीं बचा। ये घटना पाकिस्तान के लिए बहुत बड़ा झटका साबित हो रही है। सुरक्षा बलों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में अब सिर्फ लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकियों की फौज है, जो घने जंगलों और घाटी में छिपे है। हालांकि, एजेंसियां सभी पर नजरें रखी हुई है। लेकिन आतंकियों के बार-बार लोकेशन बदलने की वजह से एजेंसियों के लिए स्थिति और ज्यादा चुनौतियों से भर जाती है।

अब टारगेट पर 35 पाकिस्तानी आतंकी  

मिली जानकारी के अनुसार, इस वक्त जम्मू-कश्मीर में कुल करीब 65 विदेशी आतंकी सक्रिय हैं। इनमें से 35 लश्कर-ए-तैयबा से, 25 जैश-ए-मोहम्मद से और बाकी दूसरे अन्य संगठनों से जुड़े बताए जा रहे है। इसके अलावा इस समय पीर पंजाल के उत्तर के इलाकों में रीब 35 पाकिस्तानी आतंकी सक्रिय बताए जा रहे है।    

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जी.कृष्णैया हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, आनंद मोहन की रिहाई अवैध, तुरंत सरेंडर का आदेश

Anand Mohan Supreme Court: जेडीयू के बाहुबली नेता आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अब उनकी बाकी पूरी जिंदगी जेल में ही गुजरेगी। गोपालगंज के तत्कालीन डीएम और IAS अधिकारी जी. कृष्णैया की हत्या के मामले में कोर्ट ने उनकी रिहाई को गलत करार दिया है। जस्टिस दीपंकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की बेंच ने आनंद मोहन को एक महीने के अंदर सरेंडर करने का आदेश दिया है।

Uttarakhand News: संविधान के आदर्शों को व्यवहार और कार्यशैली में उतारें, मुख्यमंत्री ने अभियोजन विभाग के लिए कीं 3 बड़ी घोषणाएं

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पुलिस लाइन, देहरादून में संविधान एवं विधि दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने सभी को संविधान एवं विधि दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं संविधान सभा के सभी सदस्यों के योगदान का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस हमें संविधान के आदर्शों एवं मूल्यों को अपने व्यवहार और कार्यशैली में उतारने की प्रेरणा देता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast