Yash Maheshwari: दिल्ली के स्टैंड-अप कॉमेडियन यश माहेश्वरी मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे है। उन्होंने छठ महापर्व और बिहार की महिलाओं की सिंदूर परंपरा को लेकर एक ऐसा कमेंट किया है, जिस वजह से उनके खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। पटना पुलिस ने एक कथित आपत्तिजनक वीडियो को लेकर मामला दर्ज किया है। दूसरी तरफ, मामला इतना बढ़ गया है कि अब BJP, कांग्रेस, शिवसेना और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) समेत कई पार्टियां कार्रवाई की मांग कर रही हैं।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, स्टैंड-अप कॉमेडियन यश माहेश्वरी ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल @Almostyash पर 'Morally Questionable | Standup Comedy' नाम से एक स्टैंड-अप शो का वीडियो अपलोड किया था। जानकारी के अनुसार, ये शो दिल्ली के साकेत के हाइडआउट कॉमेडी क्लब में था। सामान्य रुप से शो में मौजूद लोग माहेश्वरी की कॉमेडी पर अच्छा रिस्पॉन्स कर रहे थे। लेकिन इस बीच एक पल ऐसा आया, जिसने शो का पूरा रुख ही बदल दिया।
बता दें, यश माहेश्वरी ने शो के दौरान बिहार की महिलाओं और छठ पूजा के दौरान निभाई जाने वाली परंपराओं खासकर सिंदूर परंपरा पर जोक किया। शो के इस हिस्से का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। लोगों के बीच इस वीडियो में तहलका मचा दिया,जिस पर लोगों ने काफी नाराजगी जताई और गुस्सा जाहिर किया।
Also read: जैस्मिन भसीन ने कराई प्लास्टिक सर्जरी? बदले लुक पर उठे सवाल तो एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को सुनाई खरी-खोटी
छठ पूजा और बिहार की महिलाओं पर टिपण्णी
लोगों ने यश माहेश्वरी के इस जोक को छठ पूजा और बिहार की महिलाओं का अपमान माना। पब्लिक का कहना है कि उन्होंने छठ के दौरान विवाहित महिलाओं द्वारा नाक से लेकर माथे तक लगाए जाने वाले लंबे सिंदूर को लेकर बेहद अश्लील और आपत्तिजनक टिपण्णी कर तुलना की है। इसके अलावा कॉमेडियन ने बिहार की महिलाओं को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की। लोगों का कहना है कि ये कॉमेडी नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था और महिलाओं की गरिमा को चोटिल करना है।
बता दें, हिंदू धर्म में छठ पूजा और उससे जुड़ी परंपराओं का विशेष महत्व है। इस दौरान सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। लेकिन छठ पूजा सिंदूर के बिना अधूरी मानी जाती है। हालांकि, सिंदूर नाक से शुरु होकर मांग तक लगाया जाता है। इसके अलावा समाज में महिलाओं की इज्जत पर हमला मतलब संस्कृति पर हमला माना जाता है।
पटना में FIR दर्ज
यह विवाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शिकायतें मिलने के बाद पटना पुलिस हरकत में आई और मामले दर्ज किया। पुलिस ने यश माहेश्वरी के खिलाफ BNS की धारा 79, 196, 296 और 352 के तहत FIR दर्ज कर ली है।