Search KhabarFast

Press ESC to close

आपकी कार भी हो जाएगी कबाड़? दिल्ली में BS-4, BS-3 गाड़ियों पर बैन का सुझाव, 8.4 लाख कारें फंसेंगी

आपकी कार भी हो जाएगी कबाड़? दिल्ली में BS-4, BS-3 गाड़ियों पर बैन का सुझाव, 8.4 लाख कारें फंसेंगी

Delhi BS-6 Rule: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर एक बार फिर पुरानी गाड़ियों पर तलवार लटक गई है। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान मौखिक तौर पर सुझाव दिया है कि राजधानी में सिर्फ BS-6 मानक वाली गाड़ियां ही चलनी चाहिए। कोर्ट का ये सुझाव आते ही उन लाखों लोगों की चिंता बढ़ गई है, जिनके पास अभी भी BS-3, BS-4 या BS-5 वाली पेट्रोल कार और बाइक है। अगर ये सुझाव हकीकत में बदलता है, तो दिल्ली के करीब 25.7 लाख वाहन मालिकों पर सीधा असर पड़ेगा।

कितनी गाड़ियां हैं BS-6 से नीचे?

रजिस्ट्रेशन के आंकड़े बताते हैं कि पिछले 15 सालों में दिल्ली में जितनी पेट्रोल गाड़ियां रजिस्टर हुईं, उनमें से हर 10 में से 4 गाड़ियां अभी भी BS-6 से नीचे के मानक वाली हैं।2012 से 2026 के बीच दिल्ली में कुल 18.9 लाख पेट्रोल कारों का रजिस्ट्रेशन हुआ। इनमें से 8.4 लाख कारें यानी 44.3% गाड़ियां BS-VI से कम मानक वाली हैं।यही हाल दोपहिया वाहनों का भी है। इस दौरान 42.8 लाख पेट्रोल बाइक रजिस्टर हुईं, जिनमें से 17.3 लाख यानी 40.3% बाइक BS-VI से नीचे की हैं।

75,831 करोड़ का खर्च आएगा?

अगर इन सभी गाड़ियों को बदलना पड़ा, तो मालिकों की जेब पर करीब 75,831 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। ये आंकड़ा ऐसे निकाला गया है -एक कार की औसत कीमत 8 लाख रुपये मानी गई है। इस हिसाब से 8.4 लाख कारें बदलने पर 67,182 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं, एक बाइक की कीमत 50 हजार रुपये मानकर 17.3 लाख बाइक बदलने पर 8,648 करोड़ रुपये लगेंगे। दोनों को जोड़ने पर कुल रकम 75,831 करोड़ रुपये बनती है।हालांकि, परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि ये सिर्फ एक अनुमान है। जरूरी नहीं है कि रोक लगने पर हर आदमी नई गाड़ी ही खरीदे। कई लोग गाड़ी चलाना बंद कर देंगे, तो कई लोग पुरानी गाड़ी बेचकर सेकेंड हैंड गाड़ी ले लेंगे।

 

Also read: UGC NET 2026 की सिटी स्लिप जारी, 9 में से 8 छात्रों को मिला मनपसंद शहर,ऐसे करें डाउनलोड

एक जरूरी बात - सारी गाड़ियां सड़क पर नहीं हैं

आंकड़ों को देखकर ये मत समझिए कि ये 25 लाख गाड़ियां आज भी दिल्ली की सड़कों पर दौड़ रही हैं। इनमें से कई गाड़ियां खराब होकर खड़ी हो चुकी हैं, तो कई गाड़ियां मालिकों ने दूसरे शहरों में बेच दी हैं।दिल्ली-NCR में पेट्रोल गाड़ी चलाने की उम्र 15 साल तय है। इसलिए कई लोग 15 साल पूरे होने से पहले ही अपनी गाड़ी बाहर बेच देते हैं।

BS-VI नियम कब से लागू हुआ?

भारत में BS-VI उत्सर्जन मानक 1 अप्रैल 2020 से नए वाहनों के लिए अनिवार्य किया गया था। इसका मकसद गाड़ियों से निकलने वाले नाइट्रोजन ऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड जैसे जहरीले धुएं को कम करना था।2019 में दिल्ली में रजिस्टर होने वाले 94.5% वाहन BS-VI से नीचे के थे। लेकिन 2021 के बाद ये हिस्सेदारी घटकर 0.10% से भी कम रह गई।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

संविधान दिवस पर PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- OBC का हक काटकर मुस्लिम आरक्षण देना चाहती है कांग्रेस

PM Modi Constitution Day: संविधान दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक लेख के जरिए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर ओबीसी के हक छीनने, महिला आरक्षण कानून को अटकाने और अनुच्छेद 356 का गलत इस्तेमाल कर चुनी हुई राज्य सरकारों को गिराने का आरोप लगाया।पीएम मोदी ने कहा कि नक्सलवाद अब खत्म हो चुका है। उन्होंने एक बार फिर 'दिमागी नक्सल' शब्द का इस्तेमाल करते हुए विरोधियों पर तंज कसा। उन्होंने लिखा कि नक्सलवाद खत्म होने से सबसे गरीब लोगों को भी बिना डर के अपने अधिकारों का इस्तेमाल करने का मौका मिला है।

UGC NET 2026 की सिटी स्लिप जारी, 9 में से 8 छात्रों को मिला मनपसंद शहर,ऐसे करें डाउनलोड

UGC NET 2026 December: UGC NET दिसंबर 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट आ गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एडवांस सिटी स्लिप जारी कर दी है। अब उम्मीदवार अपनी एग्जाम सिटी चेक करके स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।NTA ने सिटी स्लिप के साथ कुछ अहम आंकड़े भी शेयर किए हैं। एजेंसी के मुताबिक, 89.56% उम्मीदवारों को उनकी पहली पसंद का शहर मिला है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast