Search KhabarFast

Press ESC to close

सपना चौधरी के शो में जमकर हुआ हंगामा...जान से मारने की मिली धमकी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

सपना चौधरी के शो में जमकर हुआ हंगामा...जान से मारने की मिली धमकी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

Sapna Choudhary Controversy: हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के साथ छत्तीसगढ़ के कोरबा में दुर्व्यवहार किया गया। इसके साथ ही उन्हें गोली से मारने की धमकी भी दी गई। ये घटना 12 अक्टूबर, 2025 को एक कार्यक्रम के दौरान रिजॉर्ट में हुई थी। इस कार्यक्रम के दौरान काफी भीड़ थी और बबाल भी हुआ जिस वजह से उन्होंने कार्यक्रम को ढाई घंटे की जगह सिर्फ 1 घंटे में समाप्त करना पड़ा।

रिजॉर्ट संचालक ने दर्ज कराई शिकायत

इस घटना के बाद रिजॉर्ट संचालक चरणजीत सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने युगल शर्मा, अनिल द्विवेदी, सुजल अग्रवाल और अमित नवरंगलाल अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप ये लगाया गया कि ये चारों देर रात सपना चौधरी के कमरे में घुसने के लिए दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। साथ ही उन्होंने गालियां और गोली से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद उन्होंने रिजॉर्ट में तोड़फोड़ की और 10 हजार रुपये लूटकर वहां से भाग गए।

अनिल द्विवेदी ने भी लगाया आरोप

वहीं, अनिल द्विवेदी ने भी अपनी शिकायत दर्ज कराई उनका कहना है कि जब वे सपना चौधरी को सफल कार्यक्रम के लिए उन्हें बधाई देने पहुंचे, तो रिजॉर्ट कर्मियों ने उन्हें रोका और मारपीट की और उनके उनके गले से पांच तोला सोने की चैन लूट लिया।

इन मामलों को लेकर किया गया केस दर्ज

इस घटना को लेकर एडिशनल एसपी नितीश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर लूटपाट, मारपीट और तोड़फोड़ के आरोपों में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। फिलहाल, किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। वहीं, सपना चौधरी ने भी पुलिस और मीडिया को एक पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर मौके पर पुलिस और रिजॉर्ट मालिक करनदीप सिंह मदद नहीं करते तो उनकी जान भी जा सकती थी। इसके साथ ही उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'आवरापन 2' के बाद नए धमाके की तैयारी में इमरान हाशमी, शैतानी लुक में आएंगे नजर; फैंस की बढ़ी धड़कनें

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 'आवरापन 2' को लेकर चर्चा के बीच अब उनकी नई हॉरर फिल्म का खौफनाक लुक सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में इमरान हाशमी बेहद डरावने और रहस्यमयी अंदाज में नजर आ रहे हैं।

'दर्द सहना आसान नहीं...' गंभीर बीमारी से जूझ रहे सोनू निगम, खुद बयां किया अपना हाल; बोले - MRI-CT स्कैन हो रहे

मशहूर गायक सोनू निगम इन दिनों नसों से जुड़ी एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी सेहत को लेकर खुलकर बात करते हुए बताया कि उन्हें कई MRI और CT स्कैन करवाने पड़े, साथ ही दर्दनाक इलाज की प्रक्रिया से भी गुजरना पड़ा। सोनू निगम ने अपनी हेल्थ जर्नी साझा करते हुए बताया कि यह समय उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा।

'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में 'इंडियन डोनाल्ड ट्रंप' की एंट्री, कौन हैं अविनाश अग्रवाल? जिन्होंने समय रैना के शो में बटोरी सुर्खियां

समय रैना के लोकप्रिय शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में अपनी अनोखी प्रस्तुति और व्यक्तित्व से सुर्खियां बटोरने वाले अविनाश अग्रवाल इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें 'इंडियन डोनाल्ड ट्रंप' कहा जा रहा है। उनके आत्मविश्वास, बोलने के अंदाज और मंच पर मौजूदगी ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast