Search KhabarFast

Press ESC to close

पुराने फोन में कैसे इंस्टॉल होगा संचार साथी ऐप? जानें क्या होगा इसका फायदा

पुराने फोन में कैसे इंस्टॉल होगा संचार साथी ऐप? जानें क्या होगा इसका फायदा

Sanchar Saathi App: केंद्र सरकार ने दूरसंचार विभाग (DoT) ने बड़ा आदेश दिया। इस आदेश में कहा गया कि मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों अब सभी नए स्मार्टफोन के अंदर संचार साथी ऐप को प्री इंस्टॉल करेगी। विभाग का मानना है कि सरकार का ये फैसला  फेक सिम को रोकने, साइबर ठगी रोकने, चोरी के फोन खोजने और फर्जी IMEI पर रोक लगाने के लिए जरूरी है।

सरकार के आदेश के बाद लोगों के मन में सवाल आया है कि ये ऐप क्या, कैसे काम करेगा, पुराने फोन में ये ऐप कैसे मिलेगा और फीचर फोन में भी संचार साथी ऐप काम करेगा या नहीं। अगर स्मार्टफोन को विदेश से इंपोर्ट किया जाता है?

फोन में ये ऐप होना जरूरी

संचार साथी के प्रभाव को बढ़ाने के लिए DoT ने 28 नवंबर, 2025 को गाइडलाइंस जारी की हैं। इस आदेश के तहत भारत में इस्तेमाल के लिए बनाए या आयात किए जाने वाले मोबाइल हैंडसेट के निर्माताओं और आयातकों को ये ऐप प्री इंस्टॉल करना होगा। इसके लिए 90 दिन का समय दिया है।

पुराने फोन में कैसे करें इंस्टॉल?

DoT के आदेश के तहत जो डिवाइस पहले से तैयार चुके हैं और भारत में सेल्स चैनल्स पर मौजूद हैं, उनके लिए मैन्युफैक्चरर और इंपोर्टर एक सॉफ्टवेयर अपडेट के माध्यम से ऐप को फोन में इंस्टॉल करेंगे।

क्या डिलीट हो पाएगा ये ऐप?

इसके साथ ही ये साफ कहा गया कि संचार साथी ऐप को न्यू फोन में प्री इंस्टॉल करके देना होगा। स्मार्टफोन सेटअप के समय ये ऐप क्लिक दिखाई देना चाहिए। इसको मोबाइल में ना तो डिसेबल किया जा सकता है और ना ही अनइंस्टॉल किया जा सकता है।

आसानी से मिल जाएगा चोरी हुआ फोन

संचार साथी ऐप की मदद से चोरी किए गए फोन या खो गए फोन की तुरंत रिपोर्ट कर सकेंगे। इसके बाद उस हैंडसेट का IMEI नंबर ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा, जैसे ही कोई शख्स उस हैंडसेट पर अन्य सिम लगाएगा, तो टेलिकॉम कंपनी को तुरंत पता चल जाएगा कि सिम वाला हैंडसेट का IMEI हैंडसेट ब्लैक लिस्टेड है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 26 August: दिल्ली-UP-बिहार समेत 23 राज्यों में दिखेगा बारिश का रौद्र रूप, IMD से जानें 26 अगस्त का मौसम अपडेट

26 August Ka Mausam: देशभर में मानसून का स्टेटस एक्टिव है। कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। दिल्ली, NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड से लेकर ओडिसा, असम में बादल बरस रहे हैं। इसी बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल 26 अगस्त 2026 बुधवार के लिए अलर्ट जारी किया है।

Delhi News: स्वाइन फ्लू की दस्तक से मचा हड़कंप, छात्रों की सुरक्षा के लिए ए़डवाइजरी जारी

Delhi News:दिल्ली में मौसमी इन्फ्लुएंजा और स्वाइन फ्लू को लेकर शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं। निदेशालय ने सभी सरकारीस सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को सावधानी बरतने के आदेश दिए हैं।

Delhi News: रेखा सरकार जल आपूर्ति व्यवस्था बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध, केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने 2500 करोड़ के ऋण को मंजूरी दी

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा दिल्ली की जल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ₹2,500 करोड़ के ऋण को मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि इस राशि का उपयोग जल आपूर्ति ढांचे को मजबूत करने और दिल्लीवासियों को बेहतर जल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast