Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar News: बिहार के किसानों के लिए बड़ी खबर! 30 अक्टूबर को आएगी पीएम-किसान की 24वीं किस्त

Bihar News: बिहार के किसानों के लिए बड़ी खबर! 30 अक्टूबर को आएगी पीएम-किसान की 24वीं किस्त

Bihar News: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आज कृषि भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे। इसके माध्यम से पात्र किसान लाभार्थियों को योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

सिन्हा ने बताया कि इस अवसर पर पटना स्थित ज्ञान भवन में राज्यस्तरीय पीएम-किसान उत्सव दिवस का आयोजन किया जाएगा, जिसमें माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कृषि मंत्री ने बताया कि इसके तहत देश के 9.34 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में 18,680 करोड़ रुपए से अधिक की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी। इस किस्त के माध्यम से बिहार के 73 लाख से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में 1,476 करोड़ रुपए से अधिक की राशि अंतरित की जाएगी।

सिन्हा ने बताया कि पीएम-किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित किसान भी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को योजना के लाभों से अवगत कराना तथा कृषि क्षेत्र में आर्थिक सहायता की भूमिका को रेखांकित करना है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना फरवरी 2019 में प्रारंभ की गई एक महत्वपूर्ण केंद्रीय क्षेत्रक योजना है। इस योजना का उद्देश्य पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को कृषि एवं अन्य संबंधित आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है। इसके अंतर्गत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है। यह राशि 2,000 रुपए की तीन समान किस्तों में किसानों के आधार से जुड़े सक्रिय बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से हस्तांतरित की जाती है।

सिन्हा ने कहा कि योजना के माध्यम से किसानों को बीज, उर्वरक एवं अन्य कृषि आदानों की खरीद सहित खेती से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में आर्थिक सहायता मिलती है। इससे किसानों को कृषि कार्यों के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करने में मदद मिलती है। योजना की प्रत्यक्ष लाभ अंतरण व्यवस्था के माध्यम से सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है।

सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत बिहार के किसानों को अब तक 23 किस्तों के माध्यम से 33,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि हस्तांतरित की जा चुकी है। यह सहायता राज्य के लाखों किसान परिवारों को कृषि संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति में आर्थिक संबल प्रदान कर रही है। अब 24वीं किस्त के अंतर्गत बिहार के 73 लाख से अधिक किसान परिवारों को 1,476 करोड़ रुपए से अधिक की राशि हस्तांतरित की जाएगी।

कृषि मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को प्रत्यक्ष वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। समय पर आर्थिक सहायता मिलने से किसानों को खेती से जुड़ी आवश्यकताओं के प्रबंधन में मदद मिलती है। यह योजना कृषि क्षेत्र में किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने तथा उन्हें कृषि कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने में सहायता प्रदान करती है।

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पीएम-किसान उत्सव दिवस के अवसर पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम किसानों तक योजना की जानकारी पहुंचाने और उन्हें इसके लाभों से जोड़ने का अवसर प्रदान करेगा। योजना की 24वीं किस्त का हस्तांतरण बिहार के लाखों किसान परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च में शामिल हुए CM सम्राट चौधरी, कांग्रेस पर साधा निशाना

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च में शामिल हुए। उन्होंने कारगिल चौक से गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर तक पैदल मार्च किया और लोकनायक जयप्रकाश नारायण की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष पर लोकतांत्रिक और संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

Haryana News:हरियाणा में बिजली निजीकरण पर ब्रेक, गुरुग्राम-नूंह में प्राइवेट कंपनी का लाइसेंस रद्द

Haryana News:हरियाणा में बिजली वितरण के निजीकरण की दिशा में बड़ा फैसला सामने आया है। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC) ने गुरुग्राम और नूंह जिलों में Eleven Power Private Limited (EPPL) को दिया गया समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस रद्द कर दिया है। आयोग की कार्यकारी चेयरमैन मुकेश गर्ग और सदस्य शिव कुमार की बेंच ने यह आदेश जारी किया। इसके साथ ही आयोग ने कंपनी की सुनवाई की मांग को भी खारिज कर दिया।

Uttarakhand News: CM धामी ने हरिद्वार-बदरीनाथ हाईवे का किया निरीक्षण, गड्ढामुक्त अभियान का लिया जायजा

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर से सड़क मार्ग के जरिए देहरादून लौटते समय हरिद्वार-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क की स्थिति का जायजा लिया और गड्ढामुक्त अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का निरीक्षण किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast