Search KhabarFast

Press ESC to close

सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग रुकी, क्या लॉरेंस बिश्नोई की धमकियां बनी वजह?

सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग रुकी, क्या लॉरेंस बिश्नोई की धमकियां बनी वजह?

Salman Khan Film Shooting Postpones: फिल्म ‘सिकंदर’ सलमान खान की मोस्ट अवेटेड मूवी है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिल रही धमकियों की वजह से उनका काम प्रभावित होता नजर आ रहा है। फिलहाल सलमान की इस फिल्म की शूटिंग को कुछ वक्त के लिए रोक दी गई है। हालांकि, एक्टर की इस फिल्म का उनके फैन्स काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

आपको बता दें, 12 अक्टूबर को NCP नेता और पूर्व महाराष्ट्र मिनिस्टर बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड की सारी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ने ली। जिसके बाद से सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

फिल्म की शूटिंग पर लगी रोक

सलमान खान के एक करीबी ने बताया कि बिश्नोई गैंग की धमकियों के चलते सलमान अब अपने वर्क कमिटमेंट भी लिमिटेड कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि'अब सलमान को सिर्फ कड़ी सुरक्षा देना भर पर्याप्त नहीं है। सलमान को अब बहुत छुपकर रहना पड़ेगा. लेकिन कब तक के लिए है, ये अभी तय नहीं है।'

साल 2025 में होनी थी रिलीज

दरअसल, फिल्म ‘सिकंदर’ साल 2025 ईद पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म की शूटिंग रुकने से इसका सीधा असर फिल्म की रिलीज डेट पर पड़ेगा। पहले मिली जानकारी के अनुसार, बताया गया कि फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग नवंबर या दिसंबर तक खत्म हो जाएगी। आपको बता दे, ‘सिकंदर’ एक ऐसी फिल्म है, जिसमें काफी सारे कोरियोग्राफ एक्शन सीन हैं। जिसके लिए फिल्म के डायरेक्टर मुरुगदास को सलमान का ज्यादा वक्त चाहिए था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बादशाह ने गुपचुप तरीके से रचाई दूसरी शादी, कौन हैं वो पंजाबी एक्ट्रेस जिनके साथ लिए सात फेरे

Badshah Marriage: अपने गाने टटीरी गाने को लेकर विवाद में घिरे बादशाह ने निजी जीवन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने चुपचाप दूसरी शादी कर ली है

Bollywood News: 'जो डर गया, वो मर गया...', सलमान खान के नए पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

Bollywood News: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने शनिवार को अपनी शर्टलेस जिम तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनकी मस्कुलर बॉडी दिख रही थी। साथ ही उन्होंने एक रहस्यमयी मैसेज भी लिखा, जिसने सोशल मीडिया पर तुरंत फैंस का ध्यान खींच लिया। एक्टर ने अपनी मसल्स दिखाते हुए दो तस्वीरें पोस्ट कीं और इंस्टाग्राम पर लिखा, "सलमान खान डर गया। जो डर गया वो मर गया

सौरव गांगुली पर बन रही फिल्म का पोस्टर देख क्यों भड़के लोग? बोले- मजाक चल रहा है क्या

Saurav Ganguly Biopic: सौरव गांगुली के जन्मदिन के खास मौके पर फिल्ममेकर्स ने उनकी अपकमिंग फिल्म बायोपिक दादा-द सौरव गांगुल स्टोरी का पहला लुक पोस्टर जारी किया है। फिल्म के पहले पोस्टर में 2002 की ऐतिहासिक नेटवेस्ट ट्रॉफी जीत के बाद लॉर्ड्स की बालकनी में सौरव गांगुली के शर्ट उतारकर हवा में लहराने वाले आइकॉनिक मोंमेट को दिखाया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast