Search KhabarFast

Press ESC to close

चारधाम यात्रा में 50 लाख पार श्रद्धालु, अब उत्तराखंड-UP में बनेगा नीम करौली बाबा सर्किट, सतपाल महाराज का बड़ा ऐलान

चारधाम यात्रा में 50 लाख पार श्रद्धालु, अब उत्तराखंड-UP में बनेगा नीम करौली बाबा सर्किट, सतपाल महाराज का बड़ा ऐलान

Uttarakhand News: उत्तराखंड में इस बार चारधाम की यात्रा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसको लेकर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अब तक यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब को मिलाकर 50 लाख 1 हजार 713 से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

इसी दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने ‘नीम करौली बाबा दर्शन सर्किट’ बनाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि बाबा नीम करौली के अनुयायियों और श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश को जोड़कर यह विशेष धार्मिक सर्किट तैयार किया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी सहयोग का अनुरोध किया है।

कैंची धाम समेत कई प्रमुख स्थल होंगे शामिल

इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की कि बाबा नीम करौली के अनुयायियों और श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश को मिलाकर एक विशेष 'नीम करौली बाबा दर्शन सर्किट' बनाया जाएगा, जिसके लिए उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी अनुरोध किया है। कैंची धाम, ककड़ीघाट, ऋषिकेश, मथुरा और लखनऊ जैसे स्थानों को जोड़ने वाले इस सर्किट से न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि श्रद्धालुओं को ध्यान, ज्ञान और अच्छी शिक्षा की प्राप्ति भी होगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पंजाब के बरनाला में 5 साल के मासूम पर सौतेली मां का अत्याचार, गर्म तवे और चिमटे से पीटा, बच्चा अस्पताल में भर्ती

Punjab News: पंजाब के बरनाला के गांव संघेड़ा में एक शर्मनाक और इंसानियत को शर्मिंदा करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सौतेली मां ने अपने गोद लिए पांच साल के मासूम बच्चे के शरीर पर गर्म लोहे के तवे और लोहे के चिमटे से उस पर अत्याचार किया जा रहा था।

UP News: अब यूपी की सड़कें होगी गड्ढामुक्त, CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने और बारिश से खराब हुए मार्गों की मरम्मत को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को तत्काल मोटरेबल बनाया जाए और बरसात के बाद जरूरत के अनुसार सड़कों का नवीनीकरण भी कराया जाए। उन्होंने साफ कहा कि सड़क मरम्मत के काम में तेजी के साथ गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast