Search KhabarFast

Press ESC to close

'अभी अभियान खत्म नहीं हुआ...' शांति वार्ता रही बेनतीजा तो इजरायल ने ईरान को तरेरी आंखें

'अभी अभियान खत्म नहीं हुआ...' शांति वार्ता रही बेनतीजा तो इजरायल ने ईरान को तरेरी आंखें

Israel Lashesh Out On Iran: अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता बेनतीजा होने के बाद जेडी वेंस बैरंग अमेरिका वापस लौट गए हैं। उधर शांति वार्ता होस्ट कर रहा पाकिस्तान को कुछ हाथ नहीं लगा। इधर शांति वार्ता विफल होते ही इजरायल ने ईरान को आंख दिखाई है। 

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ अभियान उसके परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों को कुचल दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है लेकिन, हमने बड़ी सफलता हासिल की है। 

इजरायल ने ईरान पर निकाला गुस्सा 

बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान ने चारों तरफ से गला घोटने की कोशिश की थी। गाजा में हमास लेबनान में हिजबुल्लाह, सीरिया में असद शासन, इराक में मिलिशिया यमन में हूती। उन्होंने कहा कि ईरान खुद हमारा गला घोंटना चाह रहा था लेकिन, हम उनका गला घोंट रहे हैं। हमें पूरी तरह खत्म करने की धमकी दी थी और अब वे खुद बचने के लिए लड़ रहे हैं। यह सब 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल के साथ शुरू हुआ था। नेतन्याहू की टिप्पणी ऐसे वक्त में आई जब अमेरिाका-ईरान के बीच शांति वार्ता बेनतिजा पर खत्म हुई। 

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता बेनतीजा 

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि अच्छी खबर ये है कि अमेरिका-ईरान के बीच वार्ता हुई लेकिन, बुरी खबर ये है कि यह है कि किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाए हैं। मुझे लगता है कि यह ईरान के लिए ज्यादा बुरी खबर है, न कि अमेरिका के लिए। इसलिए हम बिना किसी नतीजे पर पहुंचे अमेरिका वापस जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने बहुत साफ कर दिया है कि रेड लाइन्स क्या हैं, किन चीजों पर हम उनके साथ समझौता कर सकते हैं और किन चीजों पर नहीं। हमने इसे जितना हो सके उतना साफ कर दिया है, लेकिन उन्होंने हमारी शर्तें मानने को तैयार नहीं है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Iran-US Peace Talks Fail: US -ईरान शांति वार्ता फेल, ट्रंप ने चीन को दी सख्त चेतावनी; कहा - मुश्किलें बढ़ सकती हैं...

Trump China Warning Iran Weapons: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच हुई लंबी शांति वार्ता बेनतीजा रही। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व में 21 घंटे से ज्यादा चली बैठकें किसी समझौते पर नहीं पहुंच सकीं। इस असफलता के तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे सख्त चेतावनी दी है।

US-Iran Talks: इस्लामाबाद बैठक रही बेअसर, अमेरिका-ईरान में नहीं बनी बात; अब क्या होगा अगला कदम?

Iran US Taklks Fail: अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शनिवार-रविवार को हुई उच्चस्तरीय शांति वार्ता बेनतीजा रही। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व में हुई बैठकें 20 घंटे से ज्यादा चलीं, लेकिन दोनों पक्षों के बीच कोई स्थायी समझौता नहीं हो सका।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast