Search KhabarFast

Press ESC to close

CJP के संसद मार्च में हंगामा, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; लाठीचार्ज के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

CJP के संसद मार्च में हंगामा, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; लाठीचार्ज के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

CJP Protest: शिक्षा व्यवस्था में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान सोमवार को हंगामा हो गया। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने तक पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

संसद के मानसून सत्र के बीच होने वाले इस प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर और संसद के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। पूरे इलाके में बैरिकेडिंग की गई थी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। दिल्ली पुलिस ने पहले ही एडवाइजरी जारी कर कहा था कि संसद मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई है। पुलिस ने चेतावनी दी थी कि निषेधाज्ञा आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प

CJP के संसद मार्च के समर्थन में देशभर से छात्र, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी और उनके माता-पिता 19 जुलाई की शाम से ही दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचने लगे थे। प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ने के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी पूरी तरह अलर्ट पर थीं। इस बीच पार्लियामेंट स्ट्रीट इलाके में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर के घायल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस का कहना है कि बैरिकेड के पास तैनात जवानों पर प्रदर्शनकारियों की ओर से पत्थर फेंके गए, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

दीपके को किया गया गिरफ्तार

वहीं, CJP प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष अभिजीत दीपके को न तो गिरफ्तार किया गया है और न ही हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि केरल हाउस के बाहर अभी भी बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद हैं। CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास भाजपा नेता जेपी नड्डा के आवास पर भी पहुंचे। रांका के मुताबिक, नड्डा ने उनकी मांगों को अपनी पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाने के लिए कुछ समय मांगा है।

लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में सोनम वांगचुक की तत्काल रिहाई, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और आत्महत्या करने वाले NEET उम्मीदवारों के परिवारों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देना शामिल है। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने संसद और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

Also read: त्रिपुरा से बड़ी खबर…DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस हेडक्वार्टर में मृत पाए गए

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

JPC के पास भेजा गया FCRA संशोधन बिल, विपक्ष ने किया विरोध; जानें क्या है पूरा मामला?

विदेशी चंदे से जुड़े FCRA संशोधन बिल 2026 को बुधवार को लोकसभा में विस्तृत जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति यानी JPC के पास भेजने का प्रस्ताव रखा गया। सरकार के इस कदम का विपक्ष ने विरोध किया।

Gutkha Baneed: इस राज्य में गुटखे की बिक्री पर लगी रोक, वितरण करने पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई

Gutkha Baneed: कर्नाटक सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा पर राज्य में प्रतिबंध लगा दिया है। यह पाबंदी 10 अगस्त 2026 से एक साल की अवधि तक लागू रहेगी। इसके अलावा गुटखा के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण पर भी रोक रहेगी।

Justice Verma:जस्टिस वर्मा कैश कांड की रिपोर्ट लोकसभा में पेश, तीनों आरोपों पर पूर्व जज ने क्या दिया जवाब

Parliamenty Committee Report On Justice Verma:इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायधीश जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड की जांच कर रही तीन सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट बुधवार यानी 12 अगस्त को लोकसभा में पेश की गई। संसद के मानसून सत्र 2026 के खत्म होने से एक दिन पहले पेश की गई रिपोर्ट में किसी भी तरह की साजिश के संकेत नहीं मिले हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast