Search KhabarFast

Press ESC to close

त्रिपुरा से बड़ी खबर…DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस हेडक्वार्टर में मृत पाए गए

त्रिपुरा से बड़ी खबर…DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस हेडक्वार्टर में मृत पाए गए

Tripura DGP Anurag Dhankhar: त्रिपुरा से एक बड़ी दुखद खबर सामने आई है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग धनखड़ की आज 20 जुलाई की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उनका शव पुलिस मुख्यालय के उनके कार्यालय से बरामद किया गया है। इस खबर के सामने आने से पुलिस महकमे समेत पूरे राज्य में हड़कंप मच गया है। फिलहाल, इस मामले की जांच की जा रही है और साथ ही, घटना से जुडे़ सबूत भी इकट्ठे किए जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक उनकी मौत की वजह सामने नहीं आई हैं।

Also read: नागालैंड में बारिश बनी आफत, भूस्खलन से 8 लोगों की मौत; राहत-बचाव अभियान जारी

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ की मौत

जानकारी के अनुसार, उनकी हालत की देखते हुए उन्हें गोविंद बल्लभ पंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अनुराग धनखड़ की अचानक हुई उनकी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, मामले की गंभीरता से लेते हुए जांत शुरु कर दी गई है।

कौन थे DGP अनुराग धनखड़?

अनुराग धनखड़ का जन्म उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में हुआ था। वह 1994 बैच के त्रिपुरा कैडर के IPS अधिकारी थे। उन्होंने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) में अतिरिक्त निदेशक के रूप में भी काम किया। इस दौरान उन्होंने नीरव मोदी जैसे कई वित्तीय घोटालों की जांच का नेतृत्व किया। इसके अलावा उन्होंने 1984 के सिख-विरोधी दंगों की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) का नेतृत्व भी किया। साथ ही, उन्होंने त्रिपुरा राज्य के सबसे बड़े पुलिस अधिकारी के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने तक प्रर्दशन..., CJP प्रतिनिधिमंडल ने जेपी नड्डा से की मुलाकात; सामने रखी 3 मांगे

CJP-JP Nadda Meeting: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने सोमवार को कहा कि उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की और तीन मांगें रखीं, जिनमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और NEET परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा शामिल है, जिनमें से 20 से अधिक ने अपनी जान गंवाई है। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में भर्ती कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को तुरंत रिहा करने की भी बात कही।

23वें दिन भी भूख हड़ताल से पीछे नहीं हटूंगा, जब तक...’, छात्रों के हित के लिए लड़ाई जारी रखेंगे सोनम वांगचुक

Sonam Wangchuk Hunger Strike: कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वे तब तक भूख हड़ताल जारी रखेंगे जब तक युवा नेताओं को संसद भवन में सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती या उन्हें सफदरजंग अस्पताल में मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती, जहां वे भर्ती हैं।

Sikkim News: सिक्किम में सुरंग बनी मौत का जाल, मीथेन ब्लास्ट के बाद 7 मजदूरों की जान गई

Sikkim News: सिक्किम के नामची जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक निर्माणाधीन टनल के बाहर भूस्खलन में 27 मजूदर अंदर फंस गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई। हादसे में अभी तक 7 लोगों की मौत हो गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast