Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 65 KM की रफ्तार से चलेगी आंधी

Kal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 65 KM की रफ्तार से चलेगी आंधी

Kal ka Mausam 5 October 2026: मानसून की विदाई के बीच देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने 5 अक्टूबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 20 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ इलाकों में 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के साथ लैंडस्लाइड का खतरा भी बताया गया है।

दिल्ली में बारिश और तेज हवा

दिल्ली में 5 और 6 अक्टूबर को बारिश और आंधी की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 5 अक्टूबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

यूपी-बिहार में भी अलर्ट

उत्तर प्रदेश के मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, गाजीपुर, बहराइच, बलिया, सीतापुर और सोनभद्र समेत कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी है। यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बिहार में पटना, गया, जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर, मुंगेर, भागलपुर, नवादा, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। पटना में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

पहाड़ों पर बारिश के साथ लैंडस्लाइड का खतरा

उत्तराखंड में 5 और 6 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। नैनीताल, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, ऋषिकेश और हरिद्वार में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। हिमाचल प्रदेश के शिमला, सोलन, मंडी, चंबा, किन्नौर समेत कई इलाकों में भी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। जम्मू-कश्मीर के जम्मू, अनंतनाग, कठुआ, पुंछ, राजौरी और उधमपुर में भी भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

बंगाल और झारखंड में तेज हवाओं का असर

पश्चिम बंगाल में कोलकाता, दार्जिलिंग, मालदा, हावड़ा और कालिम्पोंग समेत कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। यहां 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। झारखंड में रांची, पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़, हजारीबाग और पलामू समेत कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट है।

राजस्थान और MP में भी बारिश

राजस्थान के जयपुर, अलवर, अजमेर, भरतपुर, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवा की संभावना है। मध्य प्रदेश के जबलपुर, पन्ना, डिंडोरी, दमोह, रायसेन, छिंदवाड़ा, भोपाल और बालाघाट समेत कई इलाकों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के आसपास निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके असर से पूर्वी भारत में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। किसानों और मछुआरों को भी मौसम की स्थिति को देखते हुए विशेष सावधानी रखने को कहा गया है।

Also read: क्या आप नेस्ले का डेयरी व्हाइटनर यूज करते हैं? FSSAI की जांच में मिला अनसेफ, बिक्री पर लगाई रोक

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जंतर-मंतर पर हिरासत के बाद CJP का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली के सेंट्रल पार्क में तिरंगा लेकर जुटेंगे कार्यकर्ता

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने एक बार फिर प्रदर्शन का ऐलान किया है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में तिरंगा लेकर जुटने की अपील की है।

IDBI Bank Sale: कैबिनेट की हरी झंडी, 52,878 करोड़ रुपये में बिकेगी 60.72% हिस्सेदारी, कनाडा की कंपनी बनेगी खरीदार

IDBI Bank Sale: केंद्र सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) मिलकर आईडीबीआई बैंक में अपनी कुल 60.72 फीसदी हिस्सेदारी बेचेंगे। इसमें केंद्र सरकार की 30.48 फीसदी और LIC की 30.24 फीसदी हिस्सेदारी शामिल है। इस सौदे के बाद सरकार के पास बैंक की 15 फीसदी हिस्सेदारी रहेगी, जबकि LIC की हिस्सेदारी 19 फीसदी होगी। यानी दोनों की संयुक्त हिस्सेदारी 34 फीसदी रह जाएगी। सरकारी जानकारी के मुताबिक, खरीदार ने बैंक के शेयर के लिए 81 रुपये प्रति शेयर की बोली लगाई है। यह कीमत मूल्यांकन के लिए तय 75.99 रुपये प्रति शेयर के बेंचमार्क से अधिक है।

बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर स्थापित होंगे सोलर प्लांट, साल 2029-30 तक 500 मेगावाट क्षमता का लक्ष्य

बिहार में सरकारी भवनों पर रूफटॉप सोलर पावर प्लांट स्थापित करने की योजना के कार्यान्वयन की दिशा में कार्रवाई तेज कर दी गई है। जल जीवन हरियाली अभियान के फेज-3 के तहत राज्य के सरकारी भवनों पर ग्रिड-कनेक्टेड रूफटॉप सोलर पावर प्लांट स्थापित किए जाने हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast