Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR से मानसून की विदाई, बिहार-UP समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR से मानसून की विदाई, बिहार-UP समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam 4 October 2026: दक्षिण-पश्चिमी मानसून अब देश के कई हिस्सों से विदाई लेने लगा है। दिल्ली-NCR, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, गुजरात और महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों से मानसून लौट चुका है। इन इलाकों में बारिश की संभावना काफी कम हो गई है। हालांकि दिन में तापमान बढ़ने से उमस और हल्की गर्मी महसूस होने लगी है। वहीं, मानसून की विदाई से पहले बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बिहार में 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

बिहार में मानसून की वापसी से पहले अच्छी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने रविवार को राज्य के 25 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। गंडक नदी के उफान पर होने से सारण सबसे ज्यादा प्रभावित है। राज्य के छह जिलों में करीब 255 गांव बाढ़ की चपेट में हैं और करीब 4 लाख लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

पूर्वी यूपी में बारिश की संभावना

पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बारिश का दौर कमजोर हो गया है, लेकिन पूर्वी यूपी में अभी बारिश जारी रह सकती है। अगले 24 घंटे में लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, उन्नाव और बस्ती समेत करीब 15 जिलों में बारिश की संभावना है। लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है।

दिल्ली-NCR में बढ़ी उमस

दिल्ली-NCR में अब बारिश की संभावना बेहद कम है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में दिन के समय उमस भरी गर्मी महसूस हो रही है। हालांकि सुबह और शाम हल्की ठंड का असर दिखाई देने लगा है।

पहाड़ों में शुरू होगी ठंड

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में फिलहाल बारिश की संभावना कम है, लेकिन तापमान गिरने लगा है। 4 से 10 अक्टूबर के बीच ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी शुरू हो सकती है। इससे मैदानी इलाकों में भी ठंडी हवाओं का असर बढ़ने की उम्मीद है। इस साल मानसून सीजन सामान्य से करीब 12 से 13 फीसदी कम रहा है। वहीं, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल से मानसून अक्टूबर के मध्य तक पूरी तरह विदा होने की संभावना है।

Also read: क्या आप नेस्ले का डेयरी व्हाइटनर यूज करते हैं? FSSAI की जांच में मिला अनसेफ, बिक्री पर लगाई रोक

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जंतर-मंतर पर हिरासत के बाद CJP का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली के सेंट्रल पार्क में तिरंगा लेकर जुटेंगे कार्यकर्ता

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने एक बार फिर प्रदर्शन का ऐलान किया है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में तिरंगा लेकर जुटने की अपील की है।

IDBI Bank Sale: कैबिनेट की हरी झंडी, 52,878 करोड़ रुपये में बिकेगी 60.72% हिस्सेदारी, कनाडा की कंपनी बनेगी खरीदार

IDBI Bank Sale: केंद्र सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) मिलकर आईडीबीआई बैंक में अपनी कुल 60.72 फीसदी हिस्सेदारी बेचेंगे। इसमें केंद्र सरकार की 30.48 फीसदी और LIC की 30.24 फीसदी हिस्सेदारी शामिल है। इस सौदे के बाद सरकार के पास बैंक की 15 फीसदी हिस्सेदारी रहेगी, जबकि LIC की हिस्सेदारी 19 फीसदी होगी। यानी दोनों की संयुक्त हिस्सेदारी 34 फीसदी रह जाएगी। सरकारी जानकारी के मुताबिक, खरीदार ने बैंक के शेयर के लिए 81 रुपये प्रति शेयर की बोली लगाई है। यह कीमत मूल्यांकन के लिए तय 75.99 रुपये प्रति शेयर के बेंचमार्क से अधिक है।

बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर स्थापित होंगे सोलर प्लांट, साल 2029-30 तक 500 मेगावाट क्षमता का लक्ष्य

बिहार में सरकारी भवनों पर रूफटॉप सोलर पावर प्लांट स्थापित करने की योजना के कार्यान्वयन की दिशा में कार्रवाई तेज कर दी गई है। जल जीवन हरियाली अभियान के फेज-3 के तहत राज्य के सरकारी भवनों पर ग्रिड-कनेक्टेड रूफटॉप सोलर पावर प्लांट स्थापित किए जाने हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast