Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: खटीमा की सड़कों पर दिखा CM धामी का पावर शो, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू भी रहे मौजूद; फूल-मालाओं के साथ हुआ भव्य स्वागत

Uttarakhand News: खटीमा की सड़कों पर दिखा CM धामी का पावर शो, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू भी रहे मौजूद; फूल-मालाओं के साथ हुआ भव्य स्वागत

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आज 04 अक्टूबर 2026 रविवार को खटीमा में आयोजित ‘उत्तराखंड आदि महोत्सव’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने रोड शो भी किया। ये रोड शो खटीमा चौराहा से मंडी समिति मैदान तक आयोजित किया गया था. जहां बड़ी संख्या में जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान जगह-जगह फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के साथ सीएम धामी एवं केंद्रीय मंत्री रिजिजू का भव्य स्वागत किया गया।

Also read: Uttarakhand News: खटीमा बना जनजातीय विविधता का केंद्र, CM धामी और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ‘उत्तराखंड आदि महोत्सव’ का किया शुभारंभ

बता दें, उत्तराखंड आदि महोत्सव का आयोजन खटीमा में किया गया है, जो 04 से 06 अक्टूबर तक चलेगा। इस महोत्सव में देश के 15 से अधिक राज्यों के जनजातीय कलाकार, उत्पादक एवं कारीगर प्रतिभाग कर रहे हैं। जिसके माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोककला, पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों को एक साझा मंच मिला है। वहीं, जनजातीय समुदायों से जुड़े कारीगर और उत्पादक अपने हस्तनिर्मित एवं पारंपरिक उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे लोगों को देश की विविध जनजातीय परंपराओं और उत्पादों को करीब से जानने का अवसर मिल रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar news:बिहार के 37 हजार स्कूलों तक पहुंचेगा ‘मशाल’ कार्यक्रम, 27 लाख विद्यार्थियों की भागीदारी के बाद अब CBSE स्कूल भी होंगे शामिल

Bihar News:बिहार में स्कूली स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए खेल विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ‘मशाल’ कार्यक्रम का आयोजन 20 नवंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक किया जाएगा। इस बार राज्य के लगभग 37 हजार मध्य एवं उच्च विद्यालयों के साथ CBSE से संबद्ध विद्यालयों को भी कार्यक्रम में शामिल किया जा रहा है।

Bihar News: 2.48 लाख बाढ़ प्रभावित किसानों के खाते में पहुंचे 112.52 करोड़ रुपये, CM सम्राट चौधरी ने जारी की अनुदान राशि

Bihar Flood Relief :बिहार के बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को 2,48,704 किसानों के बैंक खातों में कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत 112.52 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की। अगस्त 2026 के अंतिम सप्ताह में अतिवृष्टि और नदियों के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि के कारण आई बाढ़ से किसानों की फसलों को नुकसान

Uttrakhand News:अंकिता भंडारी हत्याकांड: दोषियों को उम्रकैद, धामी सरकार ने न्याय दिलाने के लिए उठाए कई कदम

Uttrakhand News:अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद प्रदेश सरकार ने मामले में की गई कार्रवाई और न्यायिक प्रक्रिया के दौरान उठाए गए कदमों को रेखांकित किया है। सरकार के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में घटना के सामने आने के बाद से ही आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, निष्पक्ष जांच और प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast