Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: दिलेर खरकिया की रेंज रोवर पर फायरिंग का आरोपी रोहित मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली

Haryana News: दिलेर खरकिया की रेंज रोवर पर फायरिंग का आरोपी रोहित मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली

Sonipat Encounter: हरियाणा के लोकप्रिय गायक दिलेर खरकिया की रेंज रोवर पर हाल ही में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। जिसके बाद अब पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए फायरिंग के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, सोनीपत पुलिस की STF र दिल्ली क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने आरोपी रोहित उर्फ बोदा को बारोटा-छतेहरा के पास घेरा। इस दौरान दोनों के बीच मुठभेड़ और फायरिंग भी हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पुलिस टीम पर 2 बार गोलियां भी चलाई, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई। इस फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी और वह बुरी तरह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी को सोनीपत नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

क्या है पूरा मामला?

बता दें, 17 सितंबर को दिलेर खरकिया की रेंज रोवर पर फायरिंग हुई थी। हालांकि, गनीमत रही कि इस घटना में वो बाल-बाल बच गए और कोई चोट नहीं आई। जिसके बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है। जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े एक शख्स ने इस हमले की सारी जिम्मेदारी ली है। जानकारी मिलते ही पुलिस मामले में जांच में जुट गई है।

Also read: Haryana News: हांसी में बस और डम्पर की जोरदार टक्कर, हादसे में करीब 20 लोग घायल

शुरूआती जांच में पता चला कि इस मामले में 3 आरोपी शामिल हैं। इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच का दायरा आगे बढ़ाते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन उस दौरान तीसरा आरोपी रोहित भिगान फ्लाईओवर के पास पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में थी। इसके बाद आज रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें, रोहित के पास से पिस्तौल, बाइक और एक थैला जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि रोहित पर पहले से ही आधा दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज है। इसके अलावा वह हिसार टोल मैनेजर हत्याकांड और सोनीपत रंगदारी केस में भी वांछित था।

कौन हैं दिलेर खरकिया?

बता दें, दिलेर सिंह खरकिया का जन्म 08 अगस्त 1997 को हरियाणा के खरक गांव में हुआ। उनके पिता राजेंद्र खरकिया एक रागनी गायक हैं। उन्हीं के नक्शे-कदम पर चलते हुए दिलेर खरकिया ने सिंगिंग को अपना पैशन चुना और वो हरियाणा के जाने-माने गायक के तौर पर जाने जाते हैं। उन्होंने ‘मोटो’, ‘विश’, ‘काबूतरी’ तथा ‘हाई कोर्ट’ जैसे गानों से हरियाणवी म्यूजिक में पहचान बनाई हैं।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल

उत्तराखंड में शासन को प्रदेश के दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचाने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक नई पहल की है।

Haryana News: हांसी में बस और डम्पर की जोरदार टक्कर, हादसे में करीब 20 लोग घायल

Hansi road accident: हरियाणा के हांसी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ताजा जानकारी के अनुसार, इलाके के नेहरू कॉलेज के पास आज 04 अक्टूबर 2026 रविवार को एक प्राइवेट बस और डम्पर की जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में करीब 20 लोग घायल हो गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast