Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: बनबसा में बनेगा शारदा कॉरिडोर, सीएम धामी बोले- धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार

Uttarakhand News: बनबसा में बनेगा शारदा कॉरिडोर, सीएम धामी बोले- धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार

Uttarakhand News: बनबसा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदा कॉरिडोर को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम धामी ने कहा कि बनबसा और आसपास के क्षेत्र में बढ़ते दबाव और ट्रैफिक को देखते हुए विकास कार्यों को तेजी दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार में जिस तर्ज पर गंगा कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है, उसी तर्ज पर बनबसा में सारदा कॉरिडोर विकसित करने का सरकार ने संकल्प लिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शारदा कॉरिडोर क्षेत्र के धार्मिक, ऐतिहासिक और पर्यटन महत्व को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक यहां पहुंचते हैं, ऐसे में क्षेत्र में बेहतर सुविधाओं और व्यवस्थित विकास की जरूरत है।

सीएम धामी के मुताबिक कॉरिडोर में क्षेत्र के प्राचीन और प्रमुख मंदिरों को शामिल किया जाएगा। सारदा नदी को क्षेत्र की आस्था के साथ-साथ जीवन, सिंचाई और स्थानीय जरूरतों से भी जोड़ते हुए इसके संरक्षण और विकास पर काम किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार के गंगा कॉरिडोर की तर्ज पर सारदा कॉरिडोर का काम तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और आसपास के इलाकों के विकास की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सीमा क्षेत्र होने के कारण बनबसा का सामरिक और प्रशासनिक महत्व भी काफी ज्यादा है। नेपाल सीमा से जुड़े क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ स्थानीय विकास को भी प्राथमिकता दी जा रही है। सारदा कॉरिडोर के जरिए धार्मिक पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था और क्षेत्रीय विकास को गति देने की सरकार की योजना है।

Also read: उत्तराखंड में SIR पर सियासत तेज, CM धामी बोले- संस्थाओं को अपना काम करने दें

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar news:बिहार के 37 हजार स्कूलों तक पहुंचेगा ‘मशाल’ कार्यक्रम, 27 लाख विद्यार्थियों की भागीदारी के बाद अब CBSE स्कूल भी होंगे शामिल

Bihar News:बिहार में स्कूली स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए खेल विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ‘मशाल’ कार्यक्रम का आयोजन 20 नवंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक किया जाएगा। इस बार राज्य के लगभग 37 हजार मध्य एवं उच्च विद्यालयों के साथ CBSE से संबद्ध विद्यालयों को भी कार्यक्रम में शामिल किया जा रहा है।

Bihar News: 2.48 लाख बाढ़ प्रभावित किसानों के खाते में पहुंचे 112.52 करोड़ रुपये, CM सम्राट चौधरी ने जारी की अनुदान राशि

Bihar Flood Relief :बिहार के बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को 2,48,704 किसानों के बैंक खातों में कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत 112.52 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की। अगस्त 2026 के अंतिम सप्ताह में अतिवृष्टि और नदियों के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि के कारण आई बाढ़ से किसानों की फसलों को नुकसान

Uttrakhand News:अंकिता भंडारी हत्याकांड: दोषियों को उम्रकैद, धामी सरकार ने न्याय दिलाने के लिए उठाए कई कदम

Uttrakhand News:अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद प्रदेश सरकार ने मामले में की गई कार्रवाई और न्यायिक प्रक्रिया के दौरान उठाए गए कदमों को रेखांकित किया है। सरकार के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में घटना के सामने आने के बाद से ही आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, निष्पक्ष जांच और प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast