Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हिसार एयरपोर्ट पर पूर्व राज्यसभा सांसद के परिवार का चार्टर्ड प्लेन हादसे का शिकार, गलत रनवे पर हुई लैंडिंग

Haryana News: हिसार एयरपोर्ट पर पूर्व राज्यसभा सांसद के परिवार का चार्टर्ड प्लेन हादसे का शिकार, गलत रनवे पर हुई लैंडिंग

Haryana News: हरियाणा के हिसार  में एक बड़ा हादसा टल गया। जहां मुंबई से आ रहा एक चार्टर्ड प्लेन गलत रनवे पर लैंड होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया। बताया जा रहा है कि पायलट की लापरवाही के चलते विमान को चालू रनवे की जगह पास में बने बंद पड़े पुराने रनवे (अप्रोच रोड) पर उतार दिया गया।

यह चार्टर्ड विमान एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और पूर्व राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा के पिता स्वर्गीय नंदकिशोर गोयनका के पार्थिव शरीर को मुंबई से हिसार लेकर पहुंचा था। घटना के बाद एयरपोर्ट प्रशासन और संबंधित अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गलत और बंद पड़े रनवे पर लैंडिंग के दौरान विमान 'कैट आई' (रास्ते को रोशन करने वाली लाइट) से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कैट आई का एक हिस्सा विमान के पंख (विंग) को चीरते हुए अंदर तक घुस गया, जिससे विमान के विंग को काफी नुकसान पहुंचा। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन हादसे की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: अंबाला में गैस सिलेंडर धमाके से मचा हड़कंप, घर की दीवार गिरी, मची अफरा-तफरी

Haryana News: हरियाणा के अंबाला जिले के साहा इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। केसरी रेलवे स्टेशन के पास एक घर की रसोई में गैस लीक होने के बाद हुए भीषण धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया। खाना गर्म करने के लिए जैसे ही युवक ने गैस जलाई, सिलेंडर का पाइप जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि रसोई की पक्की दीवार तक ढह गई और युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घायल को पहले अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ में सनसनी, पिता ने दो बच्चों की हत्या कर फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी

Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर की ओमैक्स सिटी स्थित बीपीएल फ्लैट्स में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक किराए के फ्लैट से एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव बरामद हुए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast