Search KhabarFast

Press ESC to close

Himachal News: 225 करोड़ की लागत से बनेगा मां चिंतपूर्णी मंदिर का भव्य कॉरिडोर, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Himachal News: 225 करोड़ की लागत से बनेगा मां चिंतपूर्णी मंदिर का भव्य कॉरिडोर, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर के विस्तार और सौंदर्यीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रदेश सरकार ने मंदिर परिसर के विस्तार, भव्य कॉरिडोर निर्माण और श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाओं के विकास के पहले चरण के लिए करीब 225 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत मंदिर परिसर का विस्तार, आधुनिक कॉरिडोर का निर्माण, श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाओं का विकास और पूरे क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके अलावा माता का बाग का विकास, अंब मिनी सचिवालय तथा सिविल अस्पताल अंब में नए ओपीडी ब्लॉक का निर्माण भी इस परियोजना में शामिल है।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा इसका शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परियोजना को श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके तहत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर आधुनिक यात्री सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था उपलब्ध हो सके।

 मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही अधिक सुगम होगी

कॉरिडोर परियोजना के पूरा होने के बाद मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही अधिक सुगम होगी। साथ ही मंदिर परिसर का स्वरूप भी और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनेगा। प्रदेश सरकार का मानना है कि इस परियोजना से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: राहुल गांधी की अजीत डोभाल पर टिप्पणी का बीजेपी ने किया विरोध, पुतला दहनकर जताई नाराजगी

BJP protests on Rahul Gandhi Statement: आज दिनांक 21 सितंबर 2026 को भारतीय जनता पार्टी के महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के द्वारा कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के द्वारा सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल जी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के द्वारा पुतला दहन कियागया।

Uttarakhand News: 'जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता...', CM धामी ने अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 21 सितंबर 2026 सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, पेंशन, रोजगार, आर्थिक सहायता तथा विभिन्न क्षेत्रीय एवं व्यक्तिगत समस्याओं से संबंधित प्रकरण रखे।

UP News: 90 दिन की समयसीमा खत्म, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में इस दिन दाखिल होगी पहली चार्जशीट

Ram Mandir Donation Theft Case: उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि अयोध्या के रामजन्मभूमि मंदिर को दिए गए दान के कथित दुरुपयोग से संबंधित मामले में 90 दिन की जांच अवधि समाप्त होने के बाद 25 सितंबर तक आरोपपत्र दाखिल कर दिया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast