Search KhabarFast

Press ESC to close

पीओके में पाकिस्तानी सेना की बर्बरता, आम लोगों को गोलियों से भूना! 6 नागरिकों की मौत

पीओके में पाकिस्तानी सेना की बर्बरता, आम लोगों को गोलियों से भूना! 6 नागरिकों की मौत

Pakistani Army Shot 6 People:पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी पीओके में पाकिस्तान सेना की बर्बरता कम होने का नाम नहीं ले रहा है। 14 जुलाई यानी को पाकिस्तानी सेना ने स्थानीय नागरिकों पर गोलीबारी की। जिसमें कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी सेना और सुरक्षाबलों ने बिना किसी उकसावे के नागरिकों के खिलाफ बर्बरता की।  

मृतकों की पहचान भी सामने आई है। मृतकों में वाजिद हयात , जाहिद मुगल और अर्सलान अकबर सहित अन्य नागरिकों को पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने मौत के घाट उतार दिया।

घटना के बाद तनाव का माहौल

वहीं, घटना के बाद पूरे पीओके में तनाव का माहौल है। बिना किसी कारण के आम नागरिकों पर की गई इस हिंसक कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में पाकिस्तानी हुकूमत और सेना के खिलाफ भारी गुस्सा देखा जा रहा है। चश्मदीदों के अनुसार सुरक्षाबलों ने बिना किसी चेतावनी के सीधे नागरिकों पर गोलियां बरसाईं। पाकिस्तान सेना के जुल्म के खिलाफ पीओके में लोगों ने नारेबाजी की और प्रदर्शन भी किया।   

Also read: US Airstrikes on Iran: ईरान पर अमेरिका का बड़ा हमला, 80 सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना, पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव

पहले भी बरसाईं गई गोलियां

इससे पहले 11 जुलाई को भी पीओके में पाकिस्तानी सेना ने प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग की थी। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा 50 लोग घायल हुए थे। 11 जुलाई को पाकिस्तानी सेना रावलकोट में फूड सप्लाई का रास्ता खुलवाने पहुंची। वहीं, प्रदर्शनकारी काफी समय से धरने पर बैठे हुए थे, क्योंकि सरकार उनकी मांगे नहीं मान रही थी। रास्ता खुलवाने के लिए पाकिस्तानी सेना ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चला दी थीं। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में भीषण आग, 27 लोगों की मौत, 22 की हालत गंभीर

Bangkok Pub Fire: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां सुबह के समय एक पब में भयंकर आग लग गई। इस हादेस में 27 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 63 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की गाडियां मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई। वहीं बैंकॉक के गवर्नर के मुताबिक, पब में घायल लोगों में से 22 की हालत गंभीर है।

US-Iran Conflict: ईरान पर अमेरिका का नया वार, पहली बार समुद्री और हवाई अटैक ड्रोन का इस्तेमाल

US-Iran Conflict: US सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने रविवार को ईरान में कई जगहों पर बड़े पैमाने पर सटीक हमले किए। इन हमलों में दर्जनों मिलिट्री ठिकानों को निशाना बनाया गया ताकि तेहरान की अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार में बाधा डालने की क्षमता को कम किया जा सके।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast