Search KhabarFast

Press ESC to close

अफगानिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, 38 साल की उम्र में पूर्व क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा

अफगानिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका,  38 साल की उम्र में पूर्व क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा

Sports News: अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जदरान  का 38 साल की उम्र में निधन हो गया। जदरान काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की पुष्टि खुद अफ़गानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने की है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि अफ़गानिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शापूर ज़दरान का 38 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

अफ़गानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को साझा करते हुए लिखा बताया कि, शापूर जदरान  हीमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस' (HLH) नाम की एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे थे, जो इम्यून सिस्टम से जुड़ी है। पिछले कुछ महीनों से दिल्ली-NCR इलाके में उनका इलाज चल रहा था। बहुत दुख और अफ़सोस के साथ, अफ़गानिस्तान क्रिकेट बोर्ड अफ़गानिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शापूर ज़दरान के निधन पर शोक व्यक्त करता है।

ACB ने कहा, "शापूर ज़दरान अफ़गानिस्तान क्रिकेट की नींव रखने वाले खिलाड़ियों में से एक थे। उनके समर्पण, जुनून और अटूट प्रतिबद्धता ने हमारे देश में इस खेल के विकास और आगे बढ़ने में अहम भूमिका निभाई। वह उन गर्व करने लायक क्रिकेटरों में से एक थे जो अफ़गानिस्तान के शुरुआती क्रिकेट सफ़र का अहम हिस्सा रहे और उन्होंने उस रास्ते को बनाने में मदद की जिसने अफ़गान क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाया।"

ACB ने आगे कहा, "अपने पूरे करियर के दौरान शापूर ने सम्मान, साहस और गर्व के साथ अफगानिस्तान क्रिकेट की सेवा की। उनके योगदान और उपलब्धियां हमेशा अफगानिस्तान क्रिकेट के इतिहास का अहम हिस्सा रहेंगी और राष्ट्रीय टीम के लिए उनकी कोशिशों को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

यशस्वी जायसवाल पर चला आईसीसी का चाबूक, श्रीलंकाई खिलाड़ी को भी मिली सजा; मैदान पर हुई थी भिड़ंत

ICC Fines Yashawi Jaiswal:यशस्वी जायसवाल पर आईसीसी ने सख्त रुख अपनाया है। भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन जायसवाल और असिथा फर्नोंडो आमने-सामने आ गए थे। दोनों के बीच मैदान पर कहासुनी हो गई थी। अब आईसीसी ने इस पूरे मामले पर संज्ञान लिया है और दोनों पर जुर्माना लगाया है।

सूर्यवशी ने बल्ले नहीं गेंद से मैदान पर बरपाया कहर, एक ही ओवर में लगा दी विकेटों की झड़ी

Vaibhav Sooryavanshi:वैभव सूर्यवंशी की वापसी मैदान पर हो गई है। बेंगलुरु में खेले जा रहे दलीप ट्ऱॉफी के फाइनल में सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन किया है। ईस्ट जोन की तरफ से खेल रहे 15 साल के वैभव ने नॉर्थ ईस्ट जोन की दूसरी पारी में एक ही ओवर में 2 विकेट चटकाकर विरोधी खेमे में हड़कंप मचा दिया।

भारत की जीत से WTC अंक तालिका में होगा बड़ा बदलाव, नंबर-4 पर पहुंच सकती है टीम इंडिया

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC के तहत भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच टीम इंडिया के लिए काफी अहम है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast